फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   55 dilapidated school buildings will be razed to the ground

Budaun News: जर्जर 55 विद्यालय भवन किए जाएंगे जमींदोज

Sat, 23 Sep 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
55 dilapidated school buildings will be razed to the ground
बदायूं। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं। इनमें से फिलहाल 55 विद्यालय भवनों को तोड़ा जाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग के निर्देश पर तकनीकी समिति ने भी कार्रवाई पूरी कर ली है। साथ ही नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर वर्ष जर्जर भवनों को चिह्नित कराया जाता है। इसके लिए विद्यालयों की सूची खंड शिक्षा अधिकारियों के स्तर पर तैयार करके उसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा जाता है। बीएसए और डीएम के स्तर से गठित तकनीकी समिति को सूची भेजते हैं। इस समिति में शामिल लोकनिर्माण विभाग की टीम तकनीकी मुआयना करती है।
विज्ञापन

उसकी रिपोर्ट के आधार पर जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। तकनीकी मुआयना होने के बाद में टीम ने भी सहमति जताई है। ऐसे में बीएसए ने इन भवनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है जल्द ही ये भवन तोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भवन किए जाएंगे ध्वस्त
ध्वस्त किए जाने वाले स्कूल भवनों में आसफपुर ब्लॉक के आठ, अंबियापुर के छह, बिसौली चार, दहगवां आठ, इस्लामनगर के पांच, जगत के पांच, म्याऊं के दो, कादरचौक का एक, सहसवान के चार, सालारपुर के चार, समरेर के तीन, वजीरगंज के चार और शहर का भवन शामिल है। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि जल्द ही जर्जर विद्यालय भवनों को तोड़ दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed