फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बैरक नहीं बदलने के आश्वासन पर माने बंदी, खाया भोजन

बैरक नहीं बदलने के आश्वासन पर माने बंदी, खाया भोजन

Tue, 08 Jan 2019 08:01 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 08 Jan 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
बैरक नहीं बदलने के आश्वासन पर माने बंदी, खाया भोजन
बैरक नहीं बदलने के आश्वासन पर माने बंदी, खाया भोजन
विज्ञापन

बदायूं। बैरक बदलने से नाराज जिला जेल के बंदियों ने कठिन प्रयासों के बाद दूसरे दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी। जेल प्रशासन ने उन्हें बैरक न बदलने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद एक बंदी ने अब तक भोजन नहीं खाया। उसे मनाने के लिए परिवार वाले भी बुलाए गए थे लेकिन उसने अपनी जिद नहीं तोड़ी।

सोमवार को जिला जेल के करीब 25-30 बंदियों ने एकजुट होकर भूख हड़ताल कर दी थी। सभी बंदी बैरक बदलने से नाराज थे। उन्होंने बैरक न बदलने के लिए जेल प्रशासन से कहा था लेकिन जेल प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को उनकी बात नहीं मानी। इस पर 25-30 बंदियों ने सोमवार दोपहर से भोजन नहीं खाया था। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस दौरान बंदियों ने जेल प्रशासन पर एक अखबार के आठ रुपए लेने, भोजन की गुणवत्ता खराब देने और अस्पताल में दवा न मिलने का भी आरोप लगाया। देर शाम तक बंदियों को मनाने का क्रम चलता रहा। परंतु सभी बंदी अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में जेल प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी की बैरक नहीं बदली जाएगी। कमियों में भी सुधार किया जाएगा। तब कहीं सभी बंदी भोजन करने को राजी हुए। इसके बावजूद एक बंदी ने भोजन नहीं खाया। बंदी को मनाने के लिए उसके परिवार वालों को बुलाया गया था। उन्होंने भी बंदी को समझाने का प्रयास किया था लेकिन उसने अपनी जिद नहीं तोड़ी। उसकी मांग पूरी करने के लिए जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन

-----------------------
बंदियों ने देर शाम को खाना खा लिया था। वे कह रहे थे कि बैरक न बदलें, तो अब बैरक नहीं बदली जाएगी। बाकी मामला शांत है।
- आदित्य कुमार, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed