फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दातागंज कस्बे में दुकानों पर फिर पकड़ी गई पॉलिथीन

दातागंज कस्बे में दुकानों पर फिर पकड़ी गई पॉलिथीन

Tue, 06 Nov 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 06 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
दातागंज कस्बे में दुकानों पर फिर पकड़ी गई पॉलिथीन
डीएम दिनेश कुमार सिंह एवं एसएसपी अशोक कुमार ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद टीम को कस्बे में छापा मारने भेजा। टीम को पॉलिथीन का प्रयोग होता मिला।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम दियोरी निवासी अवधेश, ऋषिपाल एवं किशनपाल ने बताया कि ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने तीन सौ मीटर खाद के गड्ढों पर खडंजा उखाड़कर घर बना लिया है। डीएम ने डीपीआरओ को ग्राम प्रधान की पॉवर सीज करने के निर्देश दिए। वहीं के रामाशंकर पाठक ने गांव के कृष्णपाल ने चकरोड पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने लेखपाल धर्मेंद्र को चकरोड कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत अलापुर निवासी मुहम्मद जु़बैर ने नगर पंचायत अध्यक्ष नाज बी एवं उनके परिवार वालों पर सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम दिनेश कुमार सिंह को एक सप्ताह में कानूनगो से जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा विद्युत, आवास, जल निगम, स्वास्थ्य, विभाग, राजस्व, पुलिस, राशन कार्ड, शिक्षा आदि की शिकायतें पहुंचीं। इस तरह कुल 47 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन, अधिशासी अभियंता प्रथम अताउर्जफर एवं एसडीओ ने कस्बे में जाकर दुकानों पर छापा मारा। टीम को दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग बिना रोकटोक होते मिला। इस पर छापामार टीम ने आठ लोगों को पकड़ लिया, जिनसे 7500 का जुर्माना वसूल किया है। डीएम के निर्देश पर टीम ने 10 दुकानों एवं 11 घरों में एलईडी बल्ब भी चेक किए गए, जिसमें तीन घरों में बल्ब लगे पाए गए। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि समस्त कमियों को विशेष ध्यान देकर दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्सी में सिर्फ एक शिकायत का हल
यहां मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 13 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर मात्र एक शिकायत का निराकरण हो सका। ज्यादातर शिकायतें चकबंदी, राशन वितरण प्रणाली, जल निगम, बिजली, भूमि पर अवैध कब्जे एवं पुलिस विभाग से जुड़ी हुई थी। उन्होंने शिकायती पत्रों की समीक्षा की। साथ ही उनका एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए। ताकि जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो सके। इस मौके पर सीओ इरफान नासिर खां, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक राहुलदीप गुप्ता, डिप्टी सीवीओ डा.मुन्नालाल यादव, मंडी सचिव बलवीर सिंह, आरआई ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed