{"_id":"5b4b97fb4f1c1b3a748b4e30","slug":"51531680763-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पशुशाला में सोने के दौरान लापता हुए बुजुर्ग का शव शनिवार देर रात जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिवारवाले जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर की है। यहां के निवासी 60 वर्षीय मुंशीलाल रोज की तरह शनिवार रात खाना खाने के बाद मुंशीलाल को उनकी पत्नी जमुना देवी पशुशाला में छोड़कर पड़ोस में हो रहे मंगलगीत कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं। वह रात करीब 11 बजे लौटी तो मुंशीलाल चारपाई पर नहीं थे। जमुना देवी ने घर जाकर अपने बेटे दधीच को बताया। इसके बाद मुंशीलाल की खोजबीन शुरू हो गई। बेटे दधीच ने बताया कि देर रात वह परिजनों के साथ जंगल में पहुंचा तो पिता मुंशीलाल का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसी समय इसकी सूचना पुलिस को दे दी। रविवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मुंशीलाल की मौत लटकने से हुई।
उधर, मृतक के बेटे और दामाद जमीनी विवाद के चलते मुंशीलाल की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। जमीन का विवाद किससे है, यइ परिवार वाले नहीं बता पा रहे हैं। जबकि चौकी इंचार्ज अशोक कुमार का कहना है कि अब तक की जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। मुंशीलाल ने आत्महत्या क्यों की, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। वैसे, मुंशीलाल के तीन बेटों में दो दिल्ली और गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना के बाद दोनों घर आ गए।