फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क पर खड़ी रोडवेज बसें लगाती हैं जाम

सड़क पर खड़ी रोडवेज बसें लगाती हैं जाम

Thu, 31 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी रोडवेज बसें लगाती हैं जाम

विज्ञापन
बदायूं। बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कारण चाहें ट्रैफिक पुलिस की कमी हो या फिर साधनों की कमी, रोडवेज बस स्टैंड पर लगने वाले जाम की बदहाल तस्वीर कब बदलेगी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वर्तमान हालात देख ऐसा नहीं लगता कि यह व्यवस्था सुधर भी पायेगी। तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का प्रयास नजर नहीं आ रहा है। रोजाना छोटे-बड़े वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोग प्रतिदिन जाम से परेशान हैं। व्यस्त चौराहा होने पर भी वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा किए जाने से जाम की समस्या पैदा होती है।
शहर में अकेले रोडवेज बस स्टैंड चौराहे की बात करें तो हर दिन राहगीरों को घटों जाम से जूझना पड़ता है। बावजूद जिला प्रशासन कोई उचित कदम नहीं उठा रहा। परिणामस्वरूप जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। व्यस्त चौराहा होने के बाद भी पुलिस की लापरवाही के चलते वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की कल्पना कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


इंसेट
15 पुलिस कर्मियों के भरोसे ट्रैफिक व्यवस्था
शहर के इंद्रा चौक, लालपुर चौराहा, पुलिस लाइन, कचहरी चौराहा, नवादा चौराहा, लावेला चौक को अगर छोड़ दिया जाए तो कहीं भी ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं है। इन पांच स्थानों के लिए 15 यातायात पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जाम से मिलेगी निजात
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि जाम से पूरी तरह निजात मिल सके इसलिए डिपो को शिफ्ट करने की कवायद तेजी से चल रही है। रोड पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों को दातागंज तिराहे के पास खड़ा किया जा रहा है। लेकिन जब तक डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा तब तक जाम से निजात नहीं मिलेगी।

----
पार्किंग की नहीं है सुविधा
प्राइवेट वाहन चालक प्रवीण, धर्मेंद्र ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए कोई स्थान चिह्नित नहीं किया गया है। जहां चालक वाहनों को खड़ा किया जा सके, ऐसे में जहां तहां बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने से जाम लगता है, इसलिए पुलिस चाहकर भी जाम से निजात नहीं दिला सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed