{"_id":"6a5a888e0bc6e00f400b4ffb","slug":"500-cameras-will-keep-an-eye-on-kanwariyas-and-suspicious-individuals-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168732-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 500 कैमरे रखेंगे कांवड़र्थियों और संदिग्ध लोगों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 500 कैमरे रखेंगे कांवड़र्थियों और संदिग्ध लोगों पर नजर
विज्ञापन
बदायूं। सावन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए बदायूं पुलिस ने इस बार शहर की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक करने की योजना बनाई है। कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, शिवालयों और संवेदनशील स्थानों पर पेड़ों, दीवारों तथा अन्य रणनीतिक स्थानों पर स्पाई कैमरे लगाए जा रहे हैं। 500 कैमरे श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ-साथ हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे।
कांवड़ मार्ग की आसमान से निगरानी के लिए 10 ड्रोन भी लगाए जाएंगे, जो रियल टाइम वीडियो कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थापित कैमरों और ड्रोन से मिलने वाले लाइव फुटेज की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी स्थान पर भीड़ बढ़ने, जाम लगने, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा।
इससे घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसमें एक पुलिस लाइंस में, एक डीएम कार्यालय और एक कछला पर बनाया जाएगा। जहां से लगातार विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शिविरों, विश्राम स्थलों और प्रमुख मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को मार्गों पर डायवर्जन भी किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का उद्देश्य कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर 500 कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर रखी जा सके। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी