{"_id":"6633e8f7cc35604adb083506","slug":"49-animals-brutally-loaded-in-truck-recovered-driver-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118061-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक में क्रूरता पूर्वक लादे गए 49 पशु बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक में क्रूरता पूर्वक लादे गए 49 पशु बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
बिनावर में पकड़े गए ट्रक में भरे पशु। संवाद
बिनावर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। उससे 49 पशु बरामद हुए हैं। इनमें करीब 10 पशुओं की हालत बेहद खराब थी। पशु चिकित्सक ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो लोग भाग गए। पुलिस ने पशु मित्र विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार दोपहर बरेली के करगैना निवासी नीरज पटेल कार से बदायूं आ रहे थे, तभी उन्होंने भमोरा के नजदीक ट्रक गोबर गिरते देखा तो पशु मित्र विकेंद्र शर्मा को सूचना दी। विकेंद्र शर्मा ने पुलिस को ट्रक के बारे में बताया और खुद भी बिनावर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ट्रक रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि दो लोग ट्रक से उतरकर भाग गए।
पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 49 पशुओं को बेहद क्रूरता के साथ लदा पाया। पुलिस ने ट्रक को विद्युत उपकेंद्र परिसर ले जाकर पशुओं को उतारा गया। 10 से ज्यादा पशुओं की हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराई। पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार पशुओं का इलाज शुरू कराया। बताते हैं कि ट्रक चालक बिल्सी नगर का रहने वाला है, जबकि ट्रक खैरी गांव के व्यक्ति का है। पशु मित्र की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चालक को हिरासत में लेने के बाद भी अज्ञात में दर्ज की रिपोर्ट
- पशु मित्र विकेंद्र शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने खेल किया है। ट्रक शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा से पशुओं को लेकर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खैरी जा रही था। पुलिस ने ट्रक चालक के पकड़े जाने के बावजूद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में चालक और ट्रक मालिक का नाम खोला जाएगा।