{"_id":"66e7616893b8ec4cb203d924","slug":"432-co-located-anganwadi-centers-built-in-the-first-phase-in-the-district-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125892-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में पहले चरण में बने 432 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में पहले चरण में बने 432 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बने आंगनबाड़ी केंद्रों में से 432 केंद्र को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया भी जाएगा। चीजों को समझाने के लिए सामान मंगवाया गया है, जिसे दिखाकर बच्चों को समझाया जाएगा। सामान खरीदने के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को तीन-तीन हजार रुपये दिए गए हैं।
जिले में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर पढ़ने वाले तीन से छह साल तक बच्चों को अब विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसको लेकर जिले में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में 432 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया है, जो परिषदीय विद्यालयों में चल रहे हैं।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों के नाम पर विभाग को तीन-तीन हजार रुपये दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार- सामान की खरीदारी की जाएगी। इसमें कलर पेंसिल सेट, कलर चॉक, रंगीन पेपर, डॉक्टर किट आदि समेत 35 प्रकार की सामग्री शामिल रहेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पहले चरण में शासन ने 432 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया है। वहां पर अब शासन के निर्देशानुसार सामान खरीदा जा रहा है।