{"_id":"5c506990bdec224ba94b682a","slug":"41548773776-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर खेल रही बच्ची की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर खेल रही बच्ची की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला संख्या एक में मंगलवार दोपहर छत पर खेल रही बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला संख्या एक निवासी वीरेंद पाल चाट विक्रेता है। मंगलवार दोपहर उनके परिवार वाले अपने-अपने कार्यों में लगे थे। उसी समय वीरेंद्र की तीन वर्षीय बेटी आराध्या अपने घर की छत पर खेल रही थी। उनकी छत पर बिजली के तार खुले पड़े थे। परंतु परिवार वालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। बच्ची खेलते-खेलते तारों के पास पहुंच गई और करंट लगने से फर्श पर जा गिरी। इधर, बच्ची की चीख सुनकर परिवार वालों में अफरातफरी मच गई। वे दौड़कर छत पर पहुंचे और बच्ची को तार से अलग किया लेकिन तब तक वह बेहोश हो गई थी। उसके बाद परिजन उसे तुरंत प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। आराध्या की मौत से परिवार वालों और उसकी मां चंद्रकांता का रो-रोकर बुरा हाल है।