फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी में रात्रिकालीन कटौती ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई दिक्कत

उझानी में रात्रिकालीन कटौती ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई दिक्कत

Sun, 08 Jul 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
उझानी में रात्रिकालीन कटौती ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई दिक्कत
उझानी में रात्रिकालीन कटौती ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई दिक्कत
विज्ञापन

देर शाम से आधी रात तक अघोषित कटौती शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। शाम करीब आठ बजे से ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। तीन दिन से लगातार हो रही कटौती का असर घरेलू कामकाज पर भी पड़ने लगा है। उमस भरी गर्मी के दिनों में कटौती में इजाफा होने से नागरिकों की नींद भी उड़ गई है।

बिजली कटौती का खेल पिछले दिनों उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर और मशीनों में खराबी के साथ ही शुरू हो गया था। मशीनें तो ठीक हो गईं लेकिन कटौती कम होने की बजाय बढ़ गई। शनिवार शाम को आठ बजे ही बत्ती गुल हो गई। रात में ठीक 12 बजे सप्लाई मिली लेकिन इसके बाद ट्रिपिंग की वजह से नागरिकों की नींद उड़ गई। रविवार सुबह तक करीब आठ बार ट्रिपिंग हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी कटौती ने उपभोक्ताओं को चैन नहीं लेने दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि कटौती के कारण घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी घरेलू महिलाओं और बच्चों को हो रही है। बिजली की किल्लत की वजह से घरों में पेयजल को लेकर भी दिक्कत हुई। देहात क्षेत्र में इससे भी अधिक कटौती की जा रही है। दिन में तीन-चार और रात में दो घंटे से ज्यादा सप्लाई नसीब नहीं हो पाती। फसल की सिंचाई और धान की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed