{"_id":"5b27ec424f1c1baa6e8b86dc","slug":"41529343042-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने पर सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक होने पर सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर से गैस लीक होने पर एक अधिवक्ता के भाई के घर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाई। तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी अधिवक्ता रामबाबू पंडित के भाई हरीबाबू के रसोई में सिलेंडर रखा था। सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे गैस लीक होने पर अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग से गर्म होने पर सिलेंडर में दरार बन गई, जिसे गैस तेजी से निकलने लगी। कुछ ही देर में आग रसोई से आग बराबर वाले कमरे तक पहुंच गई। आग की लपटें निकलती देख आसपास घरों में मौजूद लोग घबरा कर दूर भाग गए। सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मगर तब तक कमरे में रखे गेहूं व अन्य कीमती सामान जल गया। पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।