{"_id":"580f67f14f1c1b3924bc2fba","slug":"4-16-crore-rupee-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में रखे हैं 6601 किसानों के 4.16 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में रखे हैं 6601 किसानों के 4.16 करोड़ रुपये
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबी 2015-16 के तहत जिले के 6601 किसानों को मिलने वाला 4.16 करोड़ रुपये बैंकों में डेढ़ माह पहले ही आ गया था। इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा मुआवजा की धनराशि के साथ सही डेटा नहीं भेजने की वजह से किसानों के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। किसानों के रुपये बैंकों में डेढ़ महीने से पड़े हैं, जबकि किसान इस धनराशि को पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2015-16 में 6601 किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। इसके लिए उन लोगों को मुआवजा देना था। इंश्योरेंस कंपनी ने जिले की विभिन्न बैंकों में धनराशि छह सितंबर को ही भेज दी थी। इसके साथ में किसानों के सर्टिफिकेट नंबर भी दिए थे, जिससे उनके बैंक खातों में धनराशि भेजी जा सके। वहीं, बैंक अधिकारियों के मुताबिक उन लोगों ने बीमा कंपनी को बैंक का नाम, आईएफएससी कोड और बैंक खाता की डिटेल भेजी थी, लेकिन इंश्योरेंस कंपनी ने केवल किसानों के रजिस्ट्रेशन की संख्या भेज दी। इससे बैंक अधिकारियों को डिटेल खोजने में दिक्कत हो रही है। लीड बैंक कार्यालय के अंकित कुमार के मुताबिक इस बारे में इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को बताया जा चुका है, लेकिन अभी तक वहां से डिटेल नहीं मिल पाई है। डिटेल मिलते ही धनराशि को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
फसल बीमा की धनराशि बैंकों को मिल चुकी है। इसे किसानों के खातों में भेजनी की कवायद जारी है। बहुत जल्द ही धनराशि को किसानों के बैैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर