फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   361 couples got married in a mass marriage

Budaun News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 361 जोड़े

Sun, 02 Feb 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
361 couples got married in a mass marriage
दातागंज रोड ​स्थित एचपी ग्राउंड पर सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आर्शीवाद देते जनप्रतिन - फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को जिले में 361 जोड़ों का विवाह कराया गया। हालांकि लक्ष्य 500 जोड़ों के विवाह का आया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ जनप्रतिनिधि व अधिकारियों समेत सैकड़ों लोग इस सामूहिक विवाह के साक्षी बने। प्रदेश सरकार ने 51 हजार रुपये प्रति विवाह की दर से 1.84 करोड़ रुपये से अधिक इस आयोजन पर खर्च किए हैं।
विज्ञापन


शहर में दातागंज तिराहे के पास एचपी मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के लिए प्रशासन और खासकर समाज कल्याण विभाग एक पखवाड़े से तैयारियों में जुटा था। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 2.55 करोड़ का बजट दिया था। एक ही पंडाल में सामूहिक रूप से शादी के बंधन में बंधे सभी 361 जोड़ों में 259 हिंदू वर-वधू थे। 12 जोड़े मुस्लिम धर्म के थे, जबकि 90 जोड़े बौद्ध धर्म के शामिल हुए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह करीब छह घंटे तक चला। प्रत्येक दुल्हन को उपहार में दो साड़ियां, सात बर्तन और चांदी की पायल, बिछिया, दुल्हन का लहंगा दिया गया। इसके साथ ही 35 हजार रुपये प्रत्येक वधू के खाते में भेजे गए। प्रशासन की ओर से बरातियों और कन्या पक्ष के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आयोजन में बिना किसी भेदभाव के जोड़ों का चयन किया गया है। पूर्व मंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पति-पत्नी गाड़ी के दो पहिए हैं। दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए गृहस्थी की गाड़ी आगे बढ़ानी चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के गरीब व्यक्तियों की बेटियों की शादी का अवसर दिया है। सभी वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों व डीएम निधि श्रीवास्तव ने सभी जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, प्रेम स्वरूप पाठक, हर प्रसाद पटेल, एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, समेत कई नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दातागंज रोड स्थित एचपी ग्राउंड पर सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आर्शीवाद देते जनप्रतिन

दातागंज रोड स्थित एचपी ग्राउंड पर सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आर्शीवाद देते जनप्रतिन- फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।

दातागंज रोड स्थित एचपी ग्राउंड पर सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आर्शीवाद देते जनप्रतिन

दातागंज रोड स्थित एचपी ग्राउंड पर सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आर्शीवाद देते जनप्रतिन- फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed