फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man stole cash lakh from bank customer service center the thief caught on CCTV footage

Budaun News: बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से 3.56 लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

Sat, 15 Feb 2025 01:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 01:32 PM IST
सार

उझानी की घंटाघर मार्केट में ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी हो गई। चोरी करीब 3.56 लाख रुपये चुरा ले गया। घटना ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। 

विज्ञापन
man stole cash lakh from bank customer service center the thief caught on CCTV footage
ग्राहक सेवा केंद्र में चोर। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

बदायूं के उझानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसा चोर 3.56 लाख रुपये निकाल ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में चोर का चेहरा भी काफी हद तक साफ दिख रहा है। फुटेज के आधार पर उसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे घंटाघर मार्केट में हुई। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक कस्बे के ही बाजारकलां मोहल्ला निवासी मनोज गोयल ने बताया कि शुक्रवार को जब उन्होंने शटर खोला तब अंदर सब कुछ अस्तव्यस्त पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने केंद्र के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें चोर सब्बल से शटर का लॉक तोड़ता दिखा। इसके बाद शटर उठाकर अंदर घुसे चोर ने केबिन की रैक से पहले चाबियां निकालीं फिर दूसरी रैक खोलकर वहां रखे 3.56 लाख रुपये   निकाल ले गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: कश्मीर में लापता हुए सईद ने कहां गुजारे 22 साल... होगी पड़ताल, एलआईयू और पुलिस खंगालेगी कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर घुसने से लेकर रुपये निकालकर बाहर जाते समय तक चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक गोयल की सूचना पर दरोगा मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने फुटेज लेने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस सहायता बूथ के पास पिछले साल भी हुई थी चोरी
घंटाघर मार्केट में शुक्रवार तड़के बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी हुई, वह पुलिस सहायता बूथ से महज 15-20 कदम दूरी पर है। वहां रात में भी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहते हैं, फिर भी उन्हें चोरी की भनक नहीं लग पाई। इससे पहले 20 मार्च- 2024 को सराफा व कपड़ा कारोबारी चरनजीत अदलक्खा की दुकान में इसी तरह से घुसे चोर ने गुल्लक से 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया था। 

अदलक्खा की दुकान में भी चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसका भी चेहरा स्पष्ट दिख रहा था, लेकिन वह भी अब तक पकड़ में नहीं आया है। इसके अलावा चोर ने पिछले महीने बिल्सी रोड बाजार में एक और ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया था। पुलिस उस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed