{"_id":"6633ea0dcc53a0d311013144","slug":"34-thousand-people-went-missing-after-getting-entangled-in-talks-badaun-news-c-123-1-sbly1035-118056-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बातों में उलझाकर 34 हजार कर दिए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बातों में उलझाकर 34 हजार कर दिए गायब
विज्ञापन
उझानी। मंडी में गेहूं बेचकर बाजार की ओर निकले चंदनपुर गांव के सत्यवीर को दो युवकों ने घरेलू बातों में उलझा लिया। बातों-बातों में उसकी जेब से 34 हजार रुपये गायब कर दिए।
सत्यवीर ने घटना मछली बाजार के पास की बताई है। उन्होंने बुधवार शाम कोतवाली पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने मंडी समिति में गेहूं बेचे। आढ़ती से 34 हजार रुपये लेकर उन्होंने जेब में रख लिए थे। इसके बाद उन्हें बाजार में दो युवक मिले। दोनों ने खुद को उनका परिचित बताकर घरेलू बातें कीं।
बातचीत के दौरान एक युवक अचानक ही खिसक गया। दूसरा युवक भी दो-तीन मिनट बाद चला गया। दोनों युवकों के जाने के बाद सत्यवीर का हाथ जेब पर गया तो रुपये नहीं थे। सत्यवीर ने खोजबीन भी की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। सत्यवीर ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। संवाद