{"_id":"5ab1180e4f1c1b91778b675a","slug":"31521555470-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरियों की मुसीबत बने शहर में खाली पड़े प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरियों की मुसीबत बने शहर में खाली पड़े प्लाट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 20 Mar 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
Garbage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई को लेकर जब सब जगह हल्ला है तो शहर में खाली पड़े प्लाटों में भरी गंदगी की तरफ नजर किसी की नहीं जाती। रकम इंवेस्ट करने के लिहाज से लोगों ने जगह-जगह प्लाट खरीदकर डाल दिए। इनकी चहारदीवारी न होने से किसी में नालियों का गंदा पानी जा रहा है, कोई डलावघर बन गया है। इनमें पलने वाले कीड़े, मकोड़े, मक्खी, मच्छर पड़ोस में रहने वालों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
प्लॉट लेकर छोड़ दिया
सेवायोजन कार्यालय के पास में स्थित प्लॉटों का हाल-बेहाल है। लोगों ने जमीन को खरीदकर ऐसे ही छोड़ दिया और दोबारा उधर झांक कर तक नहीं देखा और न प्लॉट की बाउंड्री कराई। जिसके चलते ही आसपास के लोग प्लॉट का प्रयोग कूड़ेदान के रूप में करने लगे। इससे प्लाट मालिक को इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह वहां पर रहते ही नहीं है।
प्लॉट को बना दिया कूड़ादान
डीएम रोड स्थित पीडब्ल्यूडी और बैंकट हॉल के पास में एक प्लॉट खाली पड़ा है। प्लॉट के आसपास रहने वाले लोग इसमें कूड़ा डाल देते हैं। वहीं बैंकट हॉल में होने वाली शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों के बाद जो भी बचा हुआ खाना और कूड़ा बचता है, वह भी उसी में डाल दिया जाता है। जो हवा के साथ उड़कर सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन
रात के अंधेरे फेंक जाते हैं कूड़ा
मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले लोगों ने वहां पर खाली पड़े प्लॉट को ही कूड़ाघर बना दिया। कुछ लोग रात के अंधेरे में कूड़ा डालते हैं तो कुछ दिन के उजियाले में कूड़ा प्लॉट में फेंकते हैं और सफाई नहीं होने के बड़े-बड़े दावे करते हुए सारा दोष पालिका पर लगा देते हैं।
खाली प्लॉट बना डंपिंग ग्राउंड
शहर के मोहल्ला नेकपुर में गली नंबर दो के पास में एक प्लॉट पड़ा है। जिसे अब मोहल्लेवासियों ने डांपिंग ग्राउंड बना दिया है। लोग कूड़ेदान में कूड़ा डालने के स्थान पर अब इसका प्रयोग करने लगे हैं। प्लॉट में बाउंड्री नहीं होने की वजह से कूड़ा उड़कर सड़कों पर आ जाता है।
क्या बोले लोग
‘रोजाना आए कर्मचारी नहीं होगी परेशानी’
खाली प्लॉट में लोग कूड़ा तभी डालते हैं, जब उसे कोई उठाने के लिए नहीं आ रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों को चाहिए कि वह रोजाना घरों से कूड़ा एकत्र करें तो प्लॉट में कूड़ा डालने की नौबत ही नहीं आएगी। -रजत कुमार
‘लोगों को बदलना होगा दृष्टिकोण’
लोग अपने घरों में सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं, लेकिन घर के बाहर वह खुद ही गंदगी फैलाते हैं। यह दृष्टिकोण लोगों को बदलना होगा। जिसके बाद में ही शहर को साफ रखने के बारे में सोचा जा सकता है। -अमित शर्मा
‘हर तरफ फैली है गंदगी’
शहर में सफाई की हालत बेहद खराब है। इनकी वजह नगर पालिका के कर्मचारी तो है हीं, आम पब्लिक का भी बड़ा योगदान है। वह अपने आप को बदलना नहीं चाहते। इस वजह से हर तरफ गंदगी पसरी हुई है। -अभिषेक
‘बदल रहे है लोग’
हम बदलें तभी शहर बदलेगा। हालांकि शहर में सफाई व्यवस्था अभी ठीक नहीं है। नगर पालिका के कर्मचारियों को मेहनत करनी चाहिए ताकि हर जगह सफाई हो सके। - प्रमोद बजाज