फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   311 students got tablets in Government College

Budaun News: राजकीय महाविद्यालय में 311 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

Thu, 27 Jun 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
311 students got tablets in Government College
राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट।स्रोत-संस्थान
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एमए और एमकॉम के कुल 311 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरित किया गया। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2022- 23 में एमए, एमकॉम परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके व वर्तमान सत्र में अंतिम वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर परास्नातक छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट दिए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार युवाओं को ज्ञान के सागर से जोड़कर भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है। मनुष्य की सोच आवाज में बदलती है, और वह आवाज पूरे ब्रह्मांड में विद्यमान रहता है।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी टैबलेट का उपयोग अपने कैरियर को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए करें। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने शासन की योजना और टेबलेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. हुकूम सिंह, डॉ. गौरव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed