फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 persons arrest

लॉकडाउन तोड़कर शब-ए-बरात पर मोमबत्तियां जलाने पहुंचे 30 लोग गिरफ्तार, जमानत देकर छोड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
30 persons arrest
बदायूं। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए देश भर में चल रहे लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए उझानी में समुदाय विशेष के लोग गुरुवार रात शब-ए-बरात पर मजार, कब्रिस्तान पर मोमबत्तियां जलाने पहुंच गए। गद्दीटोला के कब्रिस्तान,मानकपुर की मजार पर जुटे ऐसे लोगों को संख्या एक सौ से अधिक रही। इसकी भनक लगते ही पुलिस फोर्स ने भीड़ को डंडे फटकारते हुए खदेड़ दिया। 30 लोगों को मौके ही गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात ही उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188, 269 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान गद्दीटोला मोहल्ले के कब्रिस्तान और मानकपुर में दूल्हे मियां की मजार पर भीड़ से जुड़ा मामला रात में करीब आठ बजे का है। गद्दीटोला मोहल्ले में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के पास ही कब्रिस्तान है। पुलिस के मुताबिक शब-ए-बरात पर मोमबत्तियां लेकर करीब दो दर्जन लोग कब्रिस्तान पहुंचे। कुछ लोग मोमबत्तियां जला चुके थे लेकिन कई पास में खड़े थे। उसी दौरान शिवेंद्र भदौरिया के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने नगर निवासी वाजिद पुत्र अहमद शेर शब्बीर पुत्र साबिर अली, इसरार पुत्र मुन्ने, बच्चन पुत्र अहसान, राजू पुत्र रजी अहमद, आरिफ पुत्र नवाब, रानू पुत्र मजीद, सरताज पुत्र शफी, शानू पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के दौरान कई लोग मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने भागते लोगों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन हत्थे नहीं आए। इसके अलावा गांव मानकपुर में दूल्हे मियां की मजार पर पहुंचे लोगों में गांव के ही असगर पुत्र मुल्लन, हारुन पुत्र इब्राहीम, मुन्न पुत्र इसहाक, तौफीक पुत्र फारुख, बजरुल पुत्र अली हसन, नदीम पुत्र नफीस, नासिर पुत्र मुंशी, मुमताज पुत्र निहालद्दीन, मल्लन पुत्र सबदर, आरिफ पुत्र समद खां, सालिम पुत्र लल्ला मियां, लल्ला पुत्र शराफत, उमर पुत्र अख्तर, नाजिम पुत्र भूरे, जाविद पुत्र साजिद, बन्ने पुत्र सज्जे, कय्यूम पुत्र परसू, फरमान पुत्र इमरान, मुकर्रम पुत्र बाबू, रूस्तम पुत्र बन्ने और यूसुफ पुत्र शमी अहमद को दरोगा लोकेंद्र सिंह भाटी समेत पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते हैं कि मजार पर पहुंचे लोगों की संख्या दर्जनों में भी थी। पुलिस ने कई को डंडे फटकार कर मौके पर से खदेड़ दिया। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ धारा-188 और 269 के तहत कार्रवाई की गई गई है। देर रात ही जमानत पर इन्हें छोड़ दिया गया।
मौलानाओं से अफसरों की बातचीत भी बेअसर : शब-ए-बरात को लेकर एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ सर्वेंद्र कुमार ने गुरुवार दोपहर में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पहुंचकर मौलानाओं से बातचीत कर उन्हें घर में मोमबत्तियां जलाने की अपील की थी। मौलानाओं के जरिए अफसरों ने लोगों तक संदेश भी भेजा था कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग त्योहार घर पर ही मनाएं फिर भी लोग मजार और कब्रिस्तान की ओर पड़े थे। देर रात एसडीएम और सीओ मानकपुर पहुंचे तो उन्हें इसे लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।
लोगों को समझाया जा रहा है कि लॉकडाउन का पालन करने से ही कोरोना का संक्रमण रोका जा सकता है लेकिन कुछ लोग गाइडलाइन के अनुरूप चलने की वजाय उसे मजाक समझने लग गए। इसीलिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है।- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed