{"_id":"6ab9785294f3896177076c6f","slug":"2950-lakh-swindled-under-the-pretext-of-offering-jewelry-at-low-prices-badaun-news-c-123-1-bdn1010-174138-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सस्ते दामों में जेवर दिलाने का झांसा देकर 29.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सस्ते दामों में जेवर दिलाने का झांसा देकर 29.50 लाख ठगे
विज्ञापन
वजीरगंज/बदायूं। सोने के जेवर सस्ते दाम में दिलाने का झांसा देकर एक आरा मशीन स्वामी से ठगों ने 29.50 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बदायूं के मोहल्ला वेदों टोला, मुंडी मस्जिद निवासी मोहम्मद हारुन का आरा मशीन का काम है। उन्होंने 14 अगस्त को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि लकड़ी के कारोबार में शामिल उपदेश यादव और बंटी यादव निवासी ग्राम नौशेरा 23 जुलाई की सुबह उससे मिले। दोनों ने बताया कि रविंद्र प्रताप सिंह निवासी देवरा कोर्ट पिलखवन, अयोध्या, जमील अहमद निवासी घिरोर, मैनपुरी तथा अब्दुल इंतखाब निवासी चिररा महमूदपुर, थाना रोनाई, फैजाबाद को रुपयों की आवश्यकता है और वह अपने सोने के जेवर बेच रहे हैं, जिनकी वास्तविक कीमत करीब 32 लाख रुपये है, लेकिन जरूरत के कारण वे उसे 29.50 लाख रुपये में दे देंगे।
उपदेश यादव की गारंटी पर विश्वास करते हुए वह 23 जुलाई की शाम अपने भतीजे फैजान और समीर के साथ रकम लेकर सिंह हवेली रेस्टोरेंट पहुंचे। आरोप है कि वहां उपदेश यादव अपने ड्राइवर, जमील अहमद, अब्दुल इंतखाब, रविंद्र प्रताप सिंह और दो अन्य लोगों के साथ कार से पहुंचा। उन्होंने उसे मोबाइल फोन पर जेवरों के फोटो और वीडियो भी दिखाए। काफी देर इंतजार के बाद बताया गया कि जेवर लेकर आने वाला व्यक्ति गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते वजीरगंज तक पहुंच चुका है और वहीं चलकर रकम देकर जेवर ले लिए जाएं।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, रात करीब 12 बजे वजीरगंज-आंवला रोड के मोड़ पर आरोपियों ने 29.50 लाख की रकम अपने कब्जे में ले ली। आरोप है कि रकम लेने के बाद सभी लोग गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर अपनी कार से चले गए। उन्होंने पीड़ित को पीछे-पीछे आने को कहा। वनकोटा के पास पहुंचने के बाद आरोपियों ने कार की रफ्तार तेज कर दी और मौके से भाग निकले।
मामला संगीन होने पर एसएसपी ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए। इस प्रकरण में एसएसपी ने सीओ बिसौली से जांच कराके रिपोर्ट तलब की है। वजीरगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली