फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   269 boxes of liquor recovered from mini truck, two smugglers caught

मिनी ट्रक से 269 पेटी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सर्वा गांव के नजदीक एक मिनी ट्रक से हरियाणा की 269 पेटी शराब पकड़ी गई।तस्कर मिनी ट्रक में स्पेशल केबिन बनाकर उसमें शराब छिपाकर बिहार ले जा रहे थे।इनसे बड़े तस्कर शराब भेजने और उसे सप्लाई करने वाले हैं।

विज्ञापन
269 boxes of liquor recovered from mini truck, two smugglers caught
बिसौली इलाके में पकड़े गए शराब तस्कर। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सर्वा गांव के नजदीक एक मिनी ट्रक से हरियाणा की 269 पेटी शराब पकड़ी गई। उसके आगे-आगे चल रही एक कार भी पकड़ी गई है। इसमें दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। तस्कर मिनी ट्रक में स्पेशल केबिन बनाकर उसमें शराब छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। उसके ऊपर पुराना फर्नीचर रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात एसओजी को सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में हरियाणा से अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। मिनी ट्रक चंदौसी की ओर से बिसौली आ रहा है। इस पर एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह और बिसौली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सर्वा गांव के नजदीक घेराबंदी की। मिनी ट्रक के आगे एक कार चल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों वाहनों को पकड़ लिया। दोनों वाहनों से दो तस्कर पकड़े गए। मिनी ट्रक में पुराना फर्नीचर भरा हुआ था। उसके नीचे एक लोहे का केबिन बना था। उसमें शराब की पेटियां लादकर बिहार ले जाई जा रहीं थीं। केबिन से 269 पेटी (इंपीरियल स्टाइल प्रीमियम) शराब और उसके ऊपर रखे दो बडे़ सोफे, चार छोटे सोफे, दो मेज, दो लकड़ी के बॉक्स, एक सिरहाना बेड, तीन ड्रेसिंग टेबल, तीन अलमारी, तीन तिकोने शोकेश, एक दीवान बेड भी बरामद हुआ है। शराब की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों ने अपने नाम बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के थाना महीउद्दीननगर के गांव नंदनी निवासी जीवछ कुमार पुत्र रामनरेश महतो और अलीगढ़ के थाना खैर के गांव चंदपुरा नगरिया निवासी राहुल गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम बताए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सीओ सुनील कुमार मौजूद रहे।

बिहार में पांच गुना महंगी शराब बेचते हैं तस्कर
दोनों तस्कर अंतरजनपदीय गैंग के छोटे हिस्सा हैं। इनसे बड़े तस्कर शराब भेजने और उसे सप्लाई करने वाले हैं। जीवछ कुमार और राहुल गौतम ने बताया कि उनका गैंग काफी लंबे समय से तस्करी कर रहा है। तस्करी के लिए ही ट्रक में स्पेशल केबिन बनवाया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम का राहुल अरोड़ा गाड़ियों में शराब लादकर उन्हें सौंप देता है। वह संबंधित गाड़ी को बिहार सीमा पर ले जाते हैं, जहां बिहार के वैशाली जिले के थाना महुआ के रामराज सिंघारा निवासी सच्चिदानंद शाह पुत्र जपनारायण शाह और रजत गुप्ता शराब कब्जे में लेकर बिहार में सप्लाई कर देते हैं। वह पांच गुना महंगी शराब बेचते हैं।

बिसौली कोतवाली में रखी शराब की पेटियां और उसके पीछे खड़ा मिनी ट्रक व कार। संवाद

बिसौली कोतवाली में रखी शराब की पेटियां और उसके पीछे खड़ा मिनी ट्रक व कार। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed