{"_id":"69a201c8012d67f7f705b52c","slug":"2556-crore-budget-passed-in-bilsi-municipality-meeting-badaun-news-c-123-1-sbly1006-158255-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी पालिका की बैठक में 25.56 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी पालिका की बैठक में 25.56 करोड़ का बजट पास
Sat, 28 Feb 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का 25 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह धनराशि नगर में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने की।
उन्होंने सभी सभासदों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनसे उनके-अपने वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सभासद प्रखर माहेश्वरी ने नगर में व्याप्त गंदगी का मामला उठाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। वहीं राहुल माहेश्वरी ने जर्जर हो रही पेयजल पाइप लाइन को शीघ्र बदलवाने का आग्रह किया।
सभासद खुर्शीद बानो ने अपने वार्ड में सड़कों के निर्माण की मांग रखी, जबकि धर्मवीर ने पुलिया और नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा। सफाई व्यवस्था को लेकर आई शिकायतों पर विधायक हरीश शाक्य के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चेयरमैन ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे देववाणी चौराहा से स्टेट बैंक तक सीसी सड़क निर्माण और शांतिनंदन पैलेस से संत रविदास मंदिर तक डिवाइडर व प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश यादव सहित कई सभासद मौजूद रहे।