फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2.50 lakh rupees withdrawn from the bank, the fraudster ran away with it

Budaun News: बैंक से निकाले 2.50 लाख रुपये, टप्पेबाज लेकर भागा

Wed, 09 Jul 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
2.50 lakh rupees withdrawn from the bank, the fraudster ran away with it
पीड़ित इंद्रपाल का फोटो। संवाद
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर एक टप्पेबाज ने बाइक पर टंगा 2.50 लाख की नकदी भरा थैला बाइक चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी इंद्रपाल पुत्र कंहीलाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उन्होंने एसबीआई से 2.50 लाख रुपये की निकासी थी। उन्होंने रुपये को एक थैले में रखकर बाइक के हैंडल पर टांग दिया था। वह नगर की पुरानी सब्जी तिराहा के पास पहुंचे। जहां वह बाइक खड़ी करके आम खरीदने के लिए एक ठेले के पास रुक गए। वह आम खरीद रहे थे। इसी बीच एक टप्पेबाज उनकी बाइक में टंगा नकदी भरा थैला लेकर भाग गया। जब वह बाइक के पास लौटे तो थैला गायब था। इससे उनके होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने टप्पेबाज को आस-पास की गलियों में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाज की तलाश की। पुलिस के भी वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है लेकिन सुराग नहीं लगा है। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जा रहीं हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से टप्पेबाज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed