फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   25 buses which were condemned three years ago, are running fast on the roads

Budaun News: तीन साल पहले कंडम हो चुकी 25 बसें, सड़कों पर भर रही फर्राटा

Fri, 30 Aug 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 30 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
25 buses which were condemned three years ago, are running fast on the roads
रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। डिपो की 25 रोडवेज बसें खटारा घोषित होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं। निगम ने इन बसों को नीलाम करने का निर्णय लिया था। कंडम हो चुकी बसों को लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। बावजूद इसके यह कब कहां खड़ी हो जाएं किसी को नहीं पता।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक ने 28 जुलाई 2021 को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के मियाद पूरी करने वाली 35 रोडवेज बसों की सूची भेजी थी। इनमें से अब तक करीब 10 बसें हीं नीलामी को भेजी गईं है। बाकी की 25 कंडम बसें अभी भी चल रही हैं। चूंकि इन्हें लंबी दूरी पर नहीं भेजा जा सकता इसलिए लोकल रूटों पर चलाया जाता है। रास्ते में कई बार तो यात्रियों को धक्का लगाना पड़ता है। इन बसों की सीटें टूटी हुई हैं। इनमें कई बसों का अंदर फर्श तक गल गया है। खिड़कियां बंद करने के बाद भी हवा भीतर आती है। ऐसे में ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



15 साल पुरानी बसों को किया जाता है कंडम घोषित
-रोडवेज की 15 साल पुरानी बसों को कंडम घोषित करने का नियम है। सेवा प्रबंधक के 2021 के पत्र के अनुसार अभी यहां 25 बसें ऐसी हैं जो 15 साल की अवधि पूरी कर चुकी हैं। निगम के अधिकारी इन बसों के बारे में कुछ बताने को राजी नहीं हैं। जबकि चुपचाप तरीके से इन बसों का संचालन कराया जा रहा है। ये बसें लोकल रूट पर ही चलाईं जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन रूटों पर चलाई जा रहीं कंडम बसें
-कंडम हो चुकीं 25 बसों का संचालन बिसौली, चंदौसी, दातागंज, व बरेली रूट पर किया जा रहा है। यह बसें कब कहां खड़ी हो जाएं कोई भरोसा नहीं। नाम न छापने की शर्त पर एक चालक ने बताया कि करीब तीन साल पहले यह बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं। लेकिन इनको संचालित किया जा रहा है। यह भी बताया कि दिन भर बसों को धक्का परेड कर चलाना पड़ता है। एक बस ठीक होती तो दूसरी बस खराब होकर वर्कशॉप में आकर खड़ी हो जाती है।

दिल्ली रूट पर भेजी जा रही एक बस
-दिल्ली जाने वाली बस आठ साल से अधिक पुरानी न हो लेकिन डिपो से एक बस भेजी जा रही जो 10 साल से अधिक पुरानी हो चुकी है। यह बस कई बार तो दिल्ली तक पहुंच ही नहीं पाती। उसको रास्ते ही लौटाना पड़ जाता है। ऐसे में जहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं चालक परिचालक भी परेशान होते आ रहे हैं।




रोडवेज डिपो में कंडम 11 बसों की नीलामी के आदेश मिले थे उनको बरेली भेज दिया गया है। डिपो में अब ऐसी कोई बस नहीं है जो कंडम हो। सभी बसों का संचालन किया जा रहा है। बात रही बसों के खराब होने की तो मशीनरी है, इसका कोई पता नहीं रहता कि कब खराब हो जाए। - अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed