फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   24 food samples failed, fine of Rs 24.10 lakh imposed

Budaun News: 24 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल, 24.10 लाख का लगा जुर्माना

Fri, 09 Aug 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
24 food samples failed, fine of Rs 24.10 lakh imposed
बदायूं। सरसों का तेल हो या दूध-पनीर सभी में जमकर मिलावट हो रही है। जांच में फेल हुए 24 नमूनों ने इसकी पुष्टि की है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने जनवरी से लेकर जून तक लिए थे। अब एडीएम न्यायालय ने मिलावटखोरों पर 24.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सबसे अधिक छह मामले सरसों के तेल में मिलावट के मिले हैं। इन पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


वजीरगंज के होली चौक निवासी मुकेश का सरसों के तेल का नमूना फेल हुआ है, उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शहर के सोथा मोहल्ला निवासी संजय कुमार की दुकान की अरहर की दाल का नमूना फेल होने पर एक लाख, मर्शीद अली आंवला के रस्क का नमूना फेल होने पर 50 हजार, ओमेंद्र कुमार वजीरगंज के सरसों के तेल का फेल होने पर एक लाख और किंग बेकर्स रामपुर पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा दीपक चौधरी बरेली पनीर पर दो लाख, मुकेश पाल म्याऊ दूध पर एक लाख, असलम बिनावर सप्रेटा दूध पर 70 हजार, दिनेश बिसौली के दूध का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख, विनोद कुमार उझानी के सरसों के तेल का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख, आशीष कटरा हल्दी पाउडर पर एक लाख, होरी लाल नागपुर की केके नमकीन का नमूना फेल होने पर 60 हजार, दुर्वेश कुमार बिसौली की दूध की लॉज का नमूना फेल होने पर 60 हजार, रामचरन धर्मपुर के दूध का नमूना फेल होने पर 25 हजार, बिनावर के कमरुल के पनीर पर 20 हजार, कादरचौक के खेमकरन सरसों के तेल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मूसाझाग के इकलास के पनीर का नमूना फेल होने पर 20 हजार, उझानी के सुधीर के सरसों के तेल का नमूना फेल होने पर एक लाख, चंदौसी के जगन्नाथ के देशी घी का नमूना फेल होने पर तीन लाख, बिनावर के कमरुपल के पनीर का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख, उझानी के बादाम सिंह के सरसों के तेल का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख, सहसवान के अवनेश की बर्फी का नमूना फेल होने पर 70 हजार, ऊपरपारा के रिहानउद्दीन छेना मिठाई का नमूना फेल होने पर 15 हजार, शहर के गोपाल व अन्य के दही का नमूना फेल होने पर 15 हजार, हापुड़ के हाशमी एंड कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना एडीएम प्रशासन रेनू सिंह ने लगाया है। खाद्य सुरक्षाधिकारी सीएल यादव ने बताया कि जुर्माने की रकम समय से जमा न करने पर आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।


पुराना होने से स्वाद बदला, फिर भी बेचते रहे सरसों का तेल



बदायूं। सहायक आयुक्त खाद्यय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सीएल यादव ने बताया कि महीनों पुराना होने के बाद भी कुछ दुकानदार सरसों का तेल बेचते रहे। उसका स्वाद तक खराब हो चुका था। कड़वापन था। यही तेल प्रयोगशाला में परीक्षण के दौरान अधोमानक मिला। वहीं दूध और पनीर में फैट की मात्रा कम मिलने पर नमूनों को फेल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed