{"_id":"586408cb4f1c1b435ceeb69b","slug":"23-licenses-suspended-irregularities-medical-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं पर मेडिकल स्टोर के 23 लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं पर मेडिकल स्टोर के 23 लाइसेंस सस्पेंड
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरे जिले में छापामारी, दो मेडिकल संचालकों को चेतावनी
लाइसेंस शर्तों का पालन न करने पर विभाग ने की कार्रवाई
औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मेडिकल स्टोर के 23 लाइसेंस सस्पेंड कर दिए है। दो मेडिकल संचालकों को चेतावनी जारी की गई है। यह कार्रवाई लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में की गई है। औषधि प्रशासन विभाग ने जिले भर में छापामारी करने के दौरान यह कार्रवाई की है। इससे मेडिकल संचालकों में हड़कंप है।
एक अप्रैल 2017 से पहले जिले में मेडिकल स्टोर्स के नवीनीकरण होने हैं। तमाम ऐसे मेडिकल स्टोर हैं जो लाइसेंस शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। इनके खिलाफ औषधि प्रशासन विभाग ने जिले भर में छापामारी अभियान शुरू किया है। छापामारी के दौरान 23 मेडिकल स्टोर ऐसे पाए गए जो लाइसेंस शर्तों के अनुरूप काम नहीं कर रहे। औषधि प्रशासन विभाग ने ऐसे 23 लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। दो मेडिकल संचालकों को चेतावनी भी जारी की गई है। जिले भर में करीब 1600 मेडिकल स्टोर हैं। 31 मार्च तक पूरे जिले में इस तरह का अभियान जारी रहेगा। लाइसेंस की शर्तों का पालन न करने वाले 23 डकल संचालकों को विभाग ने जवाब देने के लिए 21 दिन का वक्त दिया है। इसके बाद भी अगर संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन-
नवीनीकरण से पहले जिले में अभियान चलाकर लाइसेंस शर्तों को पूरा न करने वाले 23 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सभी को जवाब देने के लिए 21 दिन का वक्त दिया गया है। उसके बाद लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-पवन कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर