फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मकर संक्रांति पर हुए खिचड़ी भोज, लोगों ने दिया दान

मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज, लोगों ने दिया दान

Mon, 14 Jan 2019 10:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर हुए खिचड़ी भोज, लोगों ने दिया दान
बदायूं। जिले भर में मकर संक्रांति सोमवार को भी बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। इस मौके पर जगह-जगह खिचड़ी भोज हुए। लोगों ने यथाशक्ति गरीबों और जरूरतमंदों को दान देकर पुण्यलाभ कमाया।
विज्ञापन

अलापुर रोड स्थित जेएस कॉलेज में श्याम भजन व खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। राधा-कृष्ण की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कॉलेज सचिव नरेंद्र कुमार, डायरेक्टर विकास यादव, प्राचार्य विशेष कुमार आदि उपस्थित रहे। शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में खिचड़ी भोज हुुआ। मदनलाल राजपूत, श्रीपाल कटियार, लालाराम वर्मा, राजेश्वरी देवी, सुबोध कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हाइडिल के सामने खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनोज कृष्ण गुप्ता, सुधीश गुप्ता, विमल रस्तोगी, मनोज साहू, पंकज रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिल्सी। बुधसेन वार्ष्णेय स्कूल में आचार्य गोपालदास स्वामी फाउंडेशन की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण आचार्य गोपालदास ने किया। विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र शर्मा, प्रखर माहेश्वरी, रामकुमार माहेश्वरी, अखिल मालपाणी, मुकुल मालपाणीमौजूद रहे। एसएम पब्लिक स्कूल में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। विधायक आरके शर्मा ने मकर संक्रांति का महत्व बताया। कोतवाली रोड पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यताओ ने राहगीरों को खिचड़ी भोज कराया। नगराध्यक्ष हर्ष सोमानी, अंशुल शर्मा, भुवनेश लड्डा, मोहित गुप्ता, कौशल देवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव। मकर संक्रांति के अवसर पर व्यवसायी संजीव पोरवाल ने गरीबों को कंबल बांटे। इस अवसर पर अम्बुज पोरवाल, मोनू सिंह, सरिता पोरवाल, अतीक, अमर सिंह, संतोष, राजू का सहयोग रहा। विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया, जिसमे जापान सिंह, प्रेमपाल सिंह, लेखराज, ओमकार, सुनील का सहयोग रहा।
उसहैत। सरस्वती जन शिक्षा मंदिर में जिला प्रचारक मुनेंद्र के सानिध्य में खिचड़ी भोज संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के संरक्षक सतीश चंद गुप्ता, व्यवस्थापक अटल भारद्वाज, गंगा सहाय, राजेश गुप्ता, सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज। सरस्वती शिशु मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्वजीत गुप्ता ने मकर संक्रांति का महत्व बताया। पुष्पदेव भारद्वाज, संदीप मिश्रा, मुरली मनोहर गुप्ता उपस्थित रहे।

उसावां। पंजाब नेशनल बैंक शाखा के प्रबंधक विकास कुमार व रिजोला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के पति गयाराम भारती ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अतिराज में कं बल बांटे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष फूलसिंह, मथुराप्रसाद, शीलेन्द्र कुमार, श्रीकृष्णलाल भारती का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed