फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 मीटर खोद ली सड़क पर पकड़ में नहीं आई लीकेज

20 मीटर खोद ली सड़क पर पकड़ में नहीं आई लीकेज

Mon, 12 Mar 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
20 मीटर खोद ली सड़क पर पकड़ में नहीं आई लीकेज
फोटो- 12 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


20 मीटर खोद ली सड़क पर पकड़ में नहीं आई लीकेज
पालिका कर्मियों को लेनी पड़ रही है जेसीबी की मदद
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
पेयजल सप्लाई को अपने फेर में ले चुकी प्राइवेट सेलफोन की अंडरग्राउंड लाइन ने पालिका कर्मियों के लिए सोमवार को भी परेशानी में डाले रखा। सुबह लीकेज पकड़ में नहीं आई तो जेसीबी मशीन भी बुलानी पड़ी। करीब 20 मीटर हिस्से में खुदाई का काम चला। लीकेज की वजह से तीसरे दिन भी आसपास इलाके में पेयजल सप्लाई बाधित रही।
मेन मार्केट में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के मोड़ के पास लीकेज पकड़ने के लिए रविवार को भी पूरे दिन मशक्कत की गई थी। रविवार शाम को एक स्थान पर लीकेज ठीक भी कर दी गई लेकिन उसके आगे फिर से पानी का सोता फूट पड़ा। मोड़ से लेकर प्राइवेट बस स्टैंड तक पांच स्थानों पर पाइप लाइन लीक होती रही। सोमवार पूर्वाह्न में पालिका कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई की। खुदाई कराके पालिका कर्मियों ने जहां भी पाइप देखे, उनके आसपास पानी भरा नजर आया। मजदूरों के जरिए पाइप लाइन दुरुस्त करने में जुटे पालिका कर्मी महेशचंद्र ने बताया कि मोबाइल फोन की अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए कंपनी ने जिस मशीन का इस्तेमाल किया है, वह पेयजल के पाइपों में छेद कर चुकी है। यह भी संभव है कि पालिका प्रशासन को एक बड़े हिस्से में नई पाइप लाइन डालनी पड़े।
विज्ञापन

प्राइवेट सेलफोन कंपनी ने अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए इस बार पालिका प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली। लीकेज की वजह से गद्दीटोला और बहादुरगंज समेत आसपास इलाकों में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पेयजल प्रभारी ने कार्रवाई के लिए कोतवाली में सौंपी तहरीर
उझानी। बिना अनुमति के अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए मशीन के इस्तेमाल से पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले में पालिका के पेयजल प्रभारी नफीस अहमद सोमवार दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। बताया कि प्राइवेट कंपनी की वजह से पालिका को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सेलफोन कंपनी के स्थानीय सब स्टेशन के एक अफसर के खिलाफ तहरीर भी सौंप दी। नफीस अहमद ने बताया कि सेलफोन कंपनी की मशीन को रोक लिया गया है। कंपनी से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed