फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नगर विधायक के रिश्तेदार सराफा व्यापारी के घर में लाखों की डकैती

नगर विधायक के रिश्तेदार सराफा व्यापारी के घर में लाखों की डकैती

Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगर विधायक के रिश्तेदार सराफा व्यापारी के घर में लाखों की डकैती
बिल्सी (बदायूं)। बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात नगर के मुख्य बाजार स्थित एक सराफा व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। करीब आधा दर्जन बदमाश सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल पर चढ़ गए और नीचे आने के लिए गैस कटर से जीने का दरवाजा काट डाला। उसके बाद पूरे परिवार को असलहों के बल पर बंधक बना लिया और उनके घर से छह लाख की नगदी समेत लाखों का सामान लूट ले गए। लुटा व्यापारी नगर विधायक महेश गुप्ता के साढ़ू का बेटा है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय की मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार में दुकान है। उसी के ऊपर उनका मकान बना हुआ है। शनिवार रात करीब एक बजे अमित कुछ आभूषण खरीदकर बरेली से लौटे थे। वह सो पाते उससे पहले आधा दर्जन बदमाश पीछे सीढ़ी लगाकर उनके मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए। जीने पर लोहे का दरवाजा लगा था। बदमाशों ने गैस कटर से उसे काट दिया और दूसरी मंजिल पर पहुंच गए, जहां उनका परिवार सो रहा था। बदमाशों ने अमित, उनकी पत्नी पूजा, मां राजेश्वरी देवी और उनके बच्चों को तमंचे व चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए एक कोने में बैठा दिया। उसके बाद घर और दुकान में लूटपाट शुरू कर दी। अमित ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी और गोली मारने की धमकी दी। इससे अमित डर गया। बदमाश दुकान से सारे सोने-चांदी के आभूषण खंगाल ले गए और घर में रखी छह लाख की नगदी भी लूट ली। इसके बाद बदमाश जिधर से आए थे, उसी रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह एसएसपी अशोक कुमार, एसपी देहात डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सराफा व्यापारी अमित के पिता रामेश्वर दयाल नगर विधायक महेश गुप्ता के साढ़ू थे, जिनका निधन हो चुका है। नगर विधायक भी सुबह अमित के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती पर भड़के व्यापारी, दिया धरना
बिल्सी। नगर में आए दिन लूटपाट की घटनाओं से वैसे भी व्यापारी परेशान थे। शनिवार रात हुई डकैती की सूचना पर नगर के व्यापारी गुस्सा गए। सुबह उन्होंने नगर के बंबा चौराहे पर गणेश गुप्ता, राहुल शर्मा, दीपक माहेश्वरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और जल्द खुलासे की मांग की। करीब दो घंटे तक पुलिस और व्यापारियों की बहस चलती रही। जल्द खुलासे के आश्वासन पर व्यापारी माने। व्यापारियों का आरोप है कि बिल्सी पुलिस काफी निष्क्रिय है। इससे क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रात हुई डकैती इसी लापरवाही का नतीजा है। हर कोई असुरक्षा महसूस कर रहा है।

व्यापारी के घर में दूसरी बार पड़ी डकैती
बिल्सी। सराफा व्यापारी अमित के घर में ऐसी वारदात दूसरी बार हुई है। लगभग 10 साल पहले बदमाश उनके घर में घुस आए थे और उनकी दुकान में रखी अलमारी ही उठाकर ले गए थे। अलमारी पुलिस ने उघैती क्षेत्र में एक तालाब के किनारे से बरामद की थी।

खुलासे को तीन टीमें गठित
बिल्सी। सराफा व्यापारी के घर और दुकान पर पड़ी डकैती के खुलासे को एसएसपी अशोक कुमार ने कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने सीओ बिसौली सर्वेंद्र कुमार सिंह, सीओ सहसवान विजय प्रताप सिंह के अलावा तीन अन्य टीमों गठित किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

धर्मेंद्र को मिला बिल्सी का चार्ज
बिल्सी। लंबे समय से बिल्सी थाना रिक्त चल रहा था। एसएसपी अशोक कुमार ने बरेली से ट्रांसफर होकर आए इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को बिल्सी थाने का चार्ज दे दिया है। उन्हें भी आदेश दिए हैं कि इस घटना का वर्कआउट करें।


व्यापारी के मकान के पीछे दो मंजिला खंडहरनुमा मकान है। बदमाश उसी रास्ते से घुसे थे। गृहस्वामी बता रहे हैं कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया था। उसके बाद घर में लूटपाट की। इसके खुलासे को टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही इसका वर्कआउट कर दिया जाएगा।
डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed