{"_id":"5c6820d3bdec224af7151ee1","slug":"201550328019-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी को दूर कर स्वच्छता को अपनाएं: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी को दूर कर स्वच्छता को अपनाएं: सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शनिवार को समापन हो गया। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
सीडीओ निशा अनंत ने प्रतिभागी महिलाओं को कुपोषण और अस्वच्छता से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए कुपोषण को दूर कर स्वच्छता को अपनाना है। कुपोषित बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा। इसमें स्वयं सहायता समूह व उनसे जुड़ी महिलाओं को प्रभावी भूमिका निभानी होगी। सीडीओ ने कहा कि समूहों की ओर से बैठक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर और प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा सभी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस बुराई के खिलाफ अभियान चलाया जाए। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए।