फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   200 poles fell due to storm, electricity supply to 184 villages disrupted for 20 hours, three lakh people troubled

Budaun News: आंधी से 200 खंभे गिरे, 20 घंटे से 184 गांवों की बिजली ठप, तीन लाख लोग परेशान

Fri, 21 Jun 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
200 poles fell due to storm, electricity supply to 184 villages disrupted for 20 hours, three lakh people troubled
उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद
बदायूं। जिले में बुधवार रात आई आंधी से 200 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। 270 से ज्यादा स्थानों पर लाइन फॉल्ट हुए। इससे 500 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम की टीमें सुबह दस बजे से जुटीं तो 320 गांवों की आपूर्ति बहाल हो गई। 20 घंटे बाद भी 184 गांवों की आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो पाई है। आपूर्ति बहाल होने में 24 घंटे लग सकते हैं। तीन लाख से अधिक लोगों को आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात को धूल भरी आंधी आफत भी लेकर आई। आंधी के साथ बरसात भी हुई। आंधी के कारण बिजली की लाइनों के तार टूट गए, होर्डिंग्स और पेड़ टूटकर गिर गए। शहर के कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार कम होने पर रात में बिजली आपूर्ति चालू हुई, पर अधिकतर इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। कुछ स्थानों पर दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि आंधी ने काफी तबाही मचाई है। जिले में 200 से ज्यादा खंभे टूटे हैं। सबसे पहले मुख्य लाइनों को ठीक कर रहे हैं, जो फीडर रह जाएंगे उनकी आपूर्ति शुक्रवार शाम तक ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, शहर के श्यामनगर में लो-वोल्टेज से 150 परिवार जूझे। बुधवार को रात बिजली गुल हुई तो बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे आई, लेकिन वोल्टेज इतने कम थे कि सबमर्सिबल पंप भी न चल सका। मोहल्ले के सचिन कुमार ने बताया कि शिकायत करने पर दोपहर बाद आपूर्ति ठीक हो सकी। आंधी के 13 घंटे बाद शहर से लगे बहेड़ी क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हुई। यहां के निवासी मोहम्मद उमर का कहना था कि जरा सी आंधी में आपूर्ति बंद कर दी जाती है। सिस्टम ऐसा क्यों नहीं बन रहा जिससे आपूर्ति हवा चलने पर बंद न करनी पड़े। शहर में नई सराय मोहल्ले बिजली लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई। बृहस्पतिवार को शाम तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





सैदपुर क्षेत्र में एक लाख लोग बहा रहे पसीना
सैदपुर। सब स्टेशन क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली लाइनों के तार टूटकर गिर गए। खंभे टूट गए। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को लाइनों को ठीक करने का काम शुरू किया। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खां ने जेसीबी लगवाकर बिजली कर्मचारियों की मदद की। जेई रामस्वरूप ने बताया कि नगर की आपूर्ति देर रात तक सुचारू होने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 33 केवी, 11 केवी की लाइनों का ब्रेकडाउन है। नए खंभे लगने और लाइनों को बदलने में समय लगेगा। क्षेत्र के 30 गांव की एक लाख आबादी प्रभावित है। संवाद


पानी के लिए तरस गए 50 हजार लोग

आसफपुर। आंधी के बाद बिजली आपूर्ति ठप है। कस्बा सहित क्षेत्र के 40 गांव के 50 हजार लोग प्रभावित हैं। बुधवार रात भर लोगों ने गर्मी में पसीना बहाया। बृहस्पतिवार की सुबह पेयजल संकट गहरा गया। पीने के पानी को लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। नहाने तक को पानी नहीं मिल सका। क्षेत्र में पेड़ और खंभे गिरने से 50 से अधिक फॉल्ट सामने आए हैं। आपूर्ति सुचारू करने में कर्मचारी लगे हैं। संवाद


जरसैनी फीडर पर आपूर्ति ठप
उघैती। विद्युत उपकेंद्र जरसैनी फीडर का क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 15 खंभे गिर गए। करीब 20 गांव के 25 हजार लोग प्रभावित हैं। क्षेत्र में 30 फॉल्ट सामने आए हैं, जिनको ठीक करने में कर्मचारियों को भी पसीना बहाना पड़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल हैं, जो घर से निकलकर पेड की छांव में समय गुजार रहे हैं। देर रात तक बिजली आपूर्ति मिलने की संभावना जताई जा रही है। संवाद


ओरछी क्षेत्र में दस हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

ओरछी। आंधी के साथ आई बारिश से क्षेत्र के गांव ओरछी, परमानंदपुर, सिसरिका, खेड़ा दास गांव की बिजली रात नौ बजे से गुल है। क्षेत्र में 10 हजार लोग गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। संवाद


दिसौलीगंज फीडर से जुड़े 3200 उपभोक्ता रहे प्रभावित
रहेड़िया। दिसौलीगंज फीडर से 3200 उपभोक्ता रात नौ बजे के बाद से बिजली आपूर्ति न मिलने से पसीना बहाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के 12 गांव के 15 हजार से अधिक लोग पेयजल की समस्या का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में 15 से अधिक फॉल्ट हुए, जिनको कर्मचारी ठीक करने में लगे हैं। बृहस्पतिवार शाम दो बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। संवाद

फोटो- 1,2
कछला, लऊआ समेत तीन क्षेत्रों की दूसरे दिन भी ठप रही आपूर्ति
उझानी। आंधी आने के बाद से खासकर देहात क्षेत्र में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपकेंद्र से जुड़े कछला, वेस्ट और लऊआ फीडर से एक सौ से अधिक गांव जुड़े हैं।
एसएसओ रजनीश कुमार के मुताबिक, आंधी में कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए तो आठ-नौ स्थानों पर ट्रांसफार्मर गिरने से लाइनें टूट गईं हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वितरोई, अब्दुल्लागंज और रिसौली फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। कछला, वेस्ट और लऊआ फीडर के गांवों के सप्लाई देर शाम तक शुरू होने की उम्मीद है। बिजली कर्मी काम पर लगे हुए हैं। रात से बिजली नहीं आने से परेशान कछला निवासी नेमचंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिजली के अभाव में लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। इलाके में 30 गांव की एक लाख से अधिक आबादी चपेट में आ गई है। संवाद


बिसौली क्षेत्र के 45 गांव के एक लाख से अधिक लोग बिजली के लिए तरसे
बिसौली। आंधी के बाद ठप हुई बिजली व्यवस्था दूसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सकी है। इससे 45 गांव के एक लाख से अधिक लोग दिनभर बिजली आने की बाट जाेहते रहे। क्षेत्र में 60 से 70 बिजली के खंभे टूटे बताए गए। जिनको ठीक कराने में विभाग के कर्मचारी लगे हैं। अधिशासी अभियंता रामलाल ने बताया कि सैदपुर और दिसौली गंज बिजली घर को जाने वाली बड़ी बिजली लाइन पेड़ गिरने से खराब हो गई है। संवाद


आंधी के बाद बिल्सी में दस घंटे ठप रही बिजली



बिल्सी। बुधवार की रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश में उझानी से बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए लाइन का ब्रेकडाउन होने के कारण नगर क्षेत्र की आपूर्ति करीब दस घंटे तक बाधित रही। इस दौरान नगर की 30 हजार से अधिक आबादी को कई परेशानियों को झेलना पड़ा। इसके अलावा ग्रामीण बिजलीघर के करीब दस हजार उपभोक्ताओं की भी बिजली करीब 10 घंटे तक ठप रही। कई स्थान पर लाइन पर पेड़ टहनी टूट कर गिर गई थी। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से चालू कर दिया गया। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

उघैती में गिरा पड़ा खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed