फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   {20 thousand plants were destroyed on the banks of Ganga in Sahaswan area

Budaun News: सहसवान क्षेत्र में गंगा किनारे के नष्ट हो गए 20 हजार पौधे

Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
{20 thousand plants were destroyed on the banks of Ganga in Sahaswan area
बदायूं। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिलेभर में पौधरोपण नौ जुलाई को किया गया। पौधरोपण को महीने भर भी नहीं हुए कि करीब 30 फीसदी पौधे नष्ट हो गए हैं। सहसवान क्षेत्र में गंगा किनारे लगाए गए करीब 20 हजार पौधे नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन



नौ जुलाई को जिले भर में 53.70 लाख पौधे वन विभाग की ओर से 68 वन खंड़ों में लगाए गए। सहसवान क्षेत्र में 124.68 हेक्टेयर जमीन पर 2,13,150 पौधे लगाए गए थे। मालपुर ततैरा के जंगल में, तारा नगला, धापड़ और मूसेपुर के जंगल में पौधे रोपे गए। धापड़ में गंगा किनारे बांध के पार लगाए गए करीब 20 हजार पौधे पानी में डूबने से नष्ट हो गए। वहीं मूसेपुर व तारा नगला में सुरक्षा खाई नहीं होने से जंगली जानवर ने नष्ट कर दिया। चारों स्थानों पर 60 हजार से अधिक पौधे नष्ट होने का अनुमान है। वहीं बिसौली क्षेत्र में 48 हजार पौधे लगाए गए। यह कार्य करेंगी सैदपुर नर्सरी रोड, गोटिया से भमोरी बेटरा तक किया गया। इसमें से अब तक 15 हजार से अधिक पौध नष्ट हो गए हैं। सैदपुर नर्सरी रोड व भमोरी-बेहटरा रोड पर सड़क किनारे लगे पौधों को जानवर खा गए हैं।
विज्ञापन


कोट
- जहां भी पौधे नष्ट हो गए हैं, उनके स्थान पर नए पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। अभी बारिश का मौसम है, इसके बाद बोरिंग आदि भी कराएंगे। पौधों को बचाने के लिए उसके चारों ओर सुरक्षा खाई बनाई गई है। अगर कहीं नहीं बनी है तो इसकी जांच कराएंगे। - प्रदीप वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed