{"_id":"5b28f1a94f1c1b64068b6fc8","slug":"191529409961-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर व हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर व हेल्पर घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 19 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
पेड़ से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर- हेल्पर घायल
बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। ड्राइवर तथा क्लीनर ट्रक के अंदर फंस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
यह हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। मोहल्ला अहीरटोला निवासी ड्राइवर संजीव कुमार (35) अलीगढ़ से ट्रक लेकर उझानी को चला। ट्रक खाली था। वितरोई मोड़ से आगे बढ़कर गांव फूलपुर के सामने पहुंचा, तभी वह ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। वह तो गनीमत रही जो ट्रक पेड़ से ही भिड़ा, नहीं तो वह पुलिया के नीचे भी गिर सकता था। ड्राइवर संजीव और उसके मोहल्ले का निवासी क्लीनर सत्यपाल (36) घायल हो गए। ट्रक के ही अंदर काफी देर तक फंसे रहे घायलों को राहगीरों समेत फूलपुर के ग्रामीणों ने बाहर निकाला। हालांकि बाद में कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए लेकिन राहगीरों ने तब तक घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
--------
ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंदा
उझानी। बाईपास पर दिल्ली मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। ई-रिक्शा में पांच सवारियां बैठी थीं। सवारियों में सहसवान के गांव टोडपुर निवासी महेश (50), उसकी पत्नी और अज्ञात युवक घायल हो गया। घायलों में अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एंबुुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।