फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीपीआरओ ने नोडल अधिकारी को दी गलत जानकारी, प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश

डीपीआरओ ने नोडल अधिकारी को दी गलत जानकारी, प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश

Tue, 22 Jan 2019 06:45 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ ने नोडल अधिकारी को दी गलत जानकारी, प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश
बदायूं। उप्र शासन के आबकारी आयुक्त / जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने गलत सूचनाएं देने पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर न देने पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ से भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी को पहले ध्यानपूर्वक प्रश्न सुनकर कम शब्दों में जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिले के नोडल अधिकारी ने डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और निकायों में राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों, दवाओं की उपलब्धता के बारे में सीएमओ से जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि जिले में दो नए चिकित्सक तैनात हो गए हैं। जिले में 260 में 195 दवाएं ही उपलब्ध हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि दवाओं का इंडेंट भेजने के बाद संबंधित संस्था के पदाधिकारियों से मोबाइल पर अवश्य संपर्क किया जाए। माह दिसंबर में पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों का क्या प्रतिशत होना चाहिए, इसका गलत तथा इधर-उधर का जवाब देने पर सीएमओ को उनकी नाराजगी सहनी पड़ी।
विज्ञापन

डीपीआरओ द्वारा प्रस्तुत आंकड़े गलत पाए जाने पर उन्होंने निर्देश दिए कि वह आंकड़े बनाने वाले एडीओ का नाम बताएं अन्यथा इन्हें ही प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी जाए, डीपीआरओ किसी का नाम नहीं बता सके। उन्होंने निर्देश दिए कि समरेर सीएचसी की भांति उसावां, दहगवां की सीएचसी भी कार्यदायी संस्था से शीघ्र हस्तांतरित कर शिफ्ट की जाएं, वहीं स्वास्थ्य विभाग के जेई का वेतन रोक दिया जाए। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा 3600 एमटी यूरिया जिले में और प्राप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 55 में से दो मामलों का निस्तारण होने पर आयुक्त ने शेष वादों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना सहित निर्माण कार्यों, विभिन्न पेंशन, गड्ढामुक्त सड़कों की स्थिति, राष्ट्रीय साक्षरता, मनरेगा व विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ रमेश चंद्र, एडीएम रामनिवास शर्मा, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed