{"_id":"59de232d4f1c1b74698b53f8","slug":"181507730221-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर में गंदगी मिलने पर एडी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर में गंदगी मिलने पर एडी नाराज
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं बेसिक शिक्षा की एडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहायक शिक्षा निदेशक (एडी) बेसिक शशि देवी शर्मा ने बुधवार को विकासखंड जगत क्षेत्र के मझिया स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से सवाल कर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। बच्चों ने उनके सवालों के संतोषजनक उत्तर दिए। जूनियर स्कूल में व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर प्रसन्नता भी जताई। वहीं बीएसए कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। एडी के निरीक्षण से बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही।
एडी बेसिक दोपहर करीब एक बजे मझिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले शिक्षक उपस्थिति पंजिका और बच्चों की उपस्थिति देखी। फिर कक्षाओं में जाकर बच्चों से कई सवाल किए। व्यवस्थाएं ठीक मिलने पर एडी ने संतोष जताया। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक नमिता राठौर, शिक्षक अमनदीप कौर, सपना, रेनू यादव आदि रहे। इसके बाद एडी ने वहीं का जूनियर हाईस्कूल चेक किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल किए। कई बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह, शिक्षिका संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार मौजूद रहे। एडी ने मीना मंच देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार की गई चीजों को बारीकी से देखा। विद्यालय के भौतिक परिवेश और शैक्षिक गुणवत्ता पर भी संतोष जताया। एडी ने एमडीएम रजिस्टर और शिक्षक डायरी को भी देखा। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप अन्य शैक्षिक कार्य करने के निर्देश दिए।
इधर, एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कक्षों में जाकर साफ-सफाई को देखा। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उनके निरीक्षण से कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही।