{"_id":"66e7601b20e13393cd0a3694","slug":"1800-black-spots-have-been-identified-in-the-district-now-they-will-be-cleaned-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125890-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में चिह्नित किए गए 1800 ब्लैक स्पॉट, अब की जाएगी वहां सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में चिह्नित किए गए 1800 ब्लैक स्पॉट, अब की जाएगी वहां सफाई
विज्ञापन
बदायूं। शासन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। ''स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता'' के तहत शासन ने प्रत्येक गांव में कम से कम एक ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वहां कूड़ा प्वाइंट को खत्म करते हुए स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके। चिह्नीकरण का काम 16 सितंबर तक चलेगा। अब तक जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1800 से ज्यादा ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जा चुके हैं।
हर वर्ष सरकार की ओर से स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस बार शासन ने स्वच्छता की थीम में बदलाव करते हुए ''स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता'' के तहत कार्यक्रम संचालित किया है। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि वह अपने जिले की सभी ग्राम पंचायत में कम से कम एक ब्लैक स्पॉट चिह्नित करें, जहां पर लोग बेवजह कूड़ा डालते हैं। उन चिह्नित ब्लैक स्पॉट को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दूर किया जाएगा।
जिले में 1037 ग्राम पंचायत हैं, इनमें कई ग्राम पंचायत ऐसी हैं जो नगर पंचायत का दर्जा हासिल करने लायक हैं, ऐसी स्थिति में प्रशासन की ओर से ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित करने के लिए जो अभियान शुरू किया गया है उसके तहत टीमों ने जिले में अब तक 1800 से ज्यादा ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इसके पीछे शासन की मंशा गांव में गंदगी से होने वाली बीमारियों से लोगों को निजात दिलाना है। 17 सितंबर से शुरू हो रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत इन सभी ब्लैक स्पॉट को दूर किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से इस अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक
गांव में जिन जगहों पर ब्लैक स्पॉट हैं उनको हटाने के बाद गांव के लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की ओर से दोबारा से वहां पर कूड़ा न फेंका जाए। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जा रही है। प्रत्येक दिन होने वाली गतिविधि के विषय में सीडीओ की ओर से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। साथ ही प्रशासन अधिकारी भी इस कार्यक्रम के तहत गांव का भ्रमण कर स्वच्छता कार्यक्रम को देखेंगे।
यह हैं ब्लैक स्पॉट
ब्लैक स्पॉट उस जगह का नाम रखा गया है जहां पर लोगों ने कूड़ा डालने का प्वाइंट बनाया हुआ है। इस कारण वहां समेत आसपास गंदगी पड़ी रहती है। शासन ने उस प्वाइंट को गंदगी मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रशासन को उस जगह का फोटो खींचकर भेजना होगा। सफाई होने के बाद फिर फोटो अपलोड कर भेजना होगा।
अब तक 1800 से ज्यादा ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। वहां से कूड़ा हटवाते हुए उस जगह से गंदगी को खत्म करना है। साथ ही लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि दोबारा से वहां पर कोई कूड़ा न डाले और स्वच्छ बनी रहे। - केशव कुमार, सीडीओ