फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   18 lakh fraud in the name of a plot, report filed against Tilak Tiwari and his grandmother

Budaun News: प्लाॅट के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, तिलक तिवारी व उसकी दादी पर रिपोर्ट

Tue, 17 Feb 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
18 lakh fraud in the name of a plot, report filed against Tilak Tiwari and his grandmother
बदायूं। प्लाॅट दिखाकर 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में तिलक तिवारी व उसकी दादी कमला तिवारी के खिलाफ एक और मामला सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ है। इससे पहले 15 से अधिक मामले इसी तरह की धोखाधड़ी के जिले में विभिन्न थानों में दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


अलापुर कस्बा निवासी राजाराम ने बताया कि अपनी समधिन रूपा देवी के लिए तिलक तिवारी पुत्र स्व. प्रमोद तिवारी से मदर एथैना स्कूल के पास 150 वर्ग गज के एक प्लॉट का सौदा 27 लाख रुपये में तय किया था। पीड़ित ने 18 लाख रुपये बतौर बयाना तिलक तिवारी को दे दिए थे। आरोप है कि बयाना लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री करने में टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने प्लॉट की कीमत बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति गज कर दी।
विज्ञापन


नौ-नौ लाख के दो चेक हुए बाउंस
जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने नौ-नौ लाख रुपये के दो चेक दिए। बैंक में लगाने पर दोनों चेक ‘अपर्याप्त धनराशि’ के कारण बाउंस हो गए। आरोप है कि तिलक तिवारी और उसकी दादी कमला तिवारी ने पीड़ित को झांसे में रखकर केस दर्ज करने से रोके रखा ताकि चेक बाउंस की कानूनी समय सीमा निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित का आरोप है कि तिलक तिवारी, कमला तिवारी, मोहिनी तिवारी और उनके नौकर मिलकर एक संगठित गिरोह चलाते हैं। ये लोग फर्जी कागजात दिखाकर लोगों को जमीन का लालच देते हैं। भारी भरकम रकम ऐंठने के बाद रजिस्ट्री नहीं करते। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed