{"_id":"6aac319184c7324e71023858","slug":"17th-accused-arrested-and-sent-to-jail-in-the-rajas-sikri-disturbance-case-badaun-news-c-123-1-bdn1010-173353-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राजा की सीकरी बवाल में 17वां आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राजा की सीकरी बवाल में 17वां आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
आसफपुर। क्षेत्र के ग्राम राजा की सीकरी में आंबेडकर प्रतिमा को बिना अनुमति लगाने को लेकर हुए बवाल में 17वां आरोपी संदीप पुत्र लायक सिंह निवासी सीकरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस चौकी आसफपुर के उपनिरीक्षक जुगमेंद्र बलियान ने पुलिस कर्मियों के साथ बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे भोजपुर भट्टे के समीप से संदीप को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर उसकी लोकेशन मिली कि संदीप शाहबाद की तरफ से गांव सीकरी की ओर आ रहा है। पुलिस ने उसे भोजपुर भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया सीकरी कांड में गिरफ्तारी अभियान जारी है। 17वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बवाल में 32 लोगों पर नामजद तथा अनेक अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी। संवाद