फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   समितियों पर पहुंची 5685 मीट्रिक टन यूरिया

समितियों पर पहुंची 5685 मीट्रिक टन यूरिया

Fri, 18 Jan 2019 06:37 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
समितियों पर पहुंची 5685 मीट्रिक टन यूरिया
बदायूं। यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती मांग और किसानों की कतार को देखते हुए 5685 मीट्रिक टन यूरिया की खेप शुक्रवार को जिले में पहुंची। उसके बाद इसे 11 साधन सहकारी समितियों पर भेज दिया गया, जिसका वितरण किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने प्राइवेट दुकानों पर छापेमारी भी की।
विज्ञापन

पिछले कुछ सप्ताह से जिले में यूरिया की किल्लत चल रही थी। अधिकतर सोसायटियों पर खाद नहीं मिल पा रही है। जिन जगहों पर खाद मिल भी रही थी, वहां पर सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती थीं। इस वजह से दोपहर के समय आने वाले किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी। इसको लेकर कई बार किसान प्रदर्शन करके अपना आक्रोश भी जता चुके हैं। शुक्रवार को जिले में 5685 मीट्रिक टन यूरिया आने की सूचना पर किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ये यूरिया 11 समितियों पर भेज दी गई है। किसानों को खाद मिलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। जिला कृषि अधिकारी ने शहर समेत प्राइवेट दुकानों पर छापेमारी भी की। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए है कि वे किसी भी हाल में पुराने रेट पर खाद का वितरण नहीं करें। अगर किसी ने पुराने रेट पर यूरिया बेचने की कोशिश की तो वे दुकान निलंबित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---------------
इन समितियों पर पहुंची यूूरिया
-साधन सहकारी समिति दातागंज- 635 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति न्योली हरनाथपुर- 650 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति बनकोटा- 635 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति बनगढ़- 600 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति बिल्सी- 650 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति बेलाडांडी- 650 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति रसूलपुर बेला- 400 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति इस्लामनगर मुराबान- 400 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति सिठौली- 520 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति निजामाबाद- 530 मीट्रिक टन
-साधन सहकारी समिति पिंडौली- 650 मीट्रिक टन
--------------
पक्का बिल लेना न भूलें किसान
यूरिया लेने के लिए किसान अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लें जाए। यूरिया की 45 किलो की बोरी का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये है। किसान यूरिया निर्धारित मूल्य पर ही प्राप्त करें। किसान केंद्रों से पक्का बिल अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed