{"_id":"5be191e8bdec22694c343a6c","slug":"171541509608-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उद्योग केंद्र के जीएम को चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उद्योग केंद्र के जीएम को चेतावनी देकर छोड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वाहन चालक महासंघ के नेतृत्व में संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने सुबह पैदल मार्च निकाला। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक समय से पूर्व सरकारी गाड़ी का उपयोग करते हुए मिले। उनकी गाड़ी से उप्र सरकार लिखी प्लेट हटा ली गई। साथ ही चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
संघर्ष समिति अध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान लेता है। तब तक वर्क टू रूल के तहत ही काम किया जाएगा। मंगलवार को पैदल मार्च के दौरान कचहरी रोड पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अपनी सरकारी गाड़ी में जा रहे थे। इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह और संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने जीएम से वार्ता की। उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद में गाड़ी से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई प्लेट हटाने के बाद में उन्हें जाने दिया। साथ ही दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सरवन, वीर सहाय, मोहम्मद अहमद, महेंद्र पाल, नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।