{"_id":"5a02fb3b4f1c1bd0408b5580","slug":"171510144827-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी नृत्य व डांडिया से बच्चों ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी नृत्य व डांडिया से बच्चों ने मनमोहा
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। इंदिरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। राजस्थानी नृत्य और डांडिया ने धूम मचा दी। इसके अलावा आरके पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम के दौरान बच्चों की पेशकश ने समां बांध दिया।
इंदिरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शुरू होने पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों में शामिल रजनी मिश्रा, राजन मेंदीरत्ता, किशनचंद्र शर्मा और संतोष सिसोदिया ने प्रतिभागियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम का महत्व समझाया। बच्चों ने डांडिया नृत्य और राजस्थानी परिवेश के कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। छात्र सुशील को स्टूडेंट ऑफ-द ईयर चुना गया। प्रबंधक रामकिशन शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। विशेष योगदान के लिए अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
आरके पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फिल्मी गीतों पर थिरक कर समां बांध दिया। कनक टपरियाल और शिविका वर्मा ने शिक्षाप्रद कार्यक्रम के जरिए सहपाठियों को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया। प्रबंधक आशीष अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुशील कवि, सुनील टपरियाल, अमित शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
---------------
बच्चों ने उठाया मेले लुत्फ
उझानी। वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को बच्चों ने मेले का आयोजन कर सहपाठियों के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाया। मेले में खानपान के स्टॉल भी लगाए गए। चाट पकौड़ी समेत समोसा का जायका लिया। तंबुओं में भी जश्न का माहौल रहा। तंबु सजाने में गांधी टोली प्रथम और भारत माता टोली ने द्वितीय स्थान पाया। प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्य रूपा शर्मा ने टोली नायकों को पुरस्कृत किया।