{"_id":"59c27c3f4f1c1b23688b5885","slug":"171505918015-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से तीन और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार से तीन और लोगों की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंवरगांव। क्षेत्र के अलग-अलग गांव में तेज बुखार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी लोग बुखार से पीड़ित होकर निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं।
गांव बागरपुर निवासी रमेश पुत्र सुखलाल कई दिन से तेज बुखार से पीड़ित था। वह निजी डॉक्टर से इलाज करा रहा था, लेकिन सुधार नहीं हुआ। गुरुवार सुबह करीब दस बजे उसने दम तोड़ दिया। गांव पहलादपुर निवासी मुंशी की दो वर्षीय बेटी रोशनी और गांव के ही शेर की दो वर्षीय बेटी सरोज की तेज बुखार से मौत हो गई। दोनों के परिवार वालों का कहना ह कि वह कई दिन से बुखार से ग्रस्त थीं। कुंवरगांव के निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे मगर तबियत में सुधार नहीं आया। गांव के लोगों ने बताया कि यहां पर गंदगी की वजह से बीमारियां फैल रही हैं। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है। जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। शाम होते ही मच्छर हावी होने लगते हैं।
विज्ञापन