{"_id":"69ac7eedb9488fabe206d09d","slug":"17-candidates-were-absent-in-the-up-board-examination-held-at-32-centres-badaun-news-c-123-1-sbly1001-158774-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 32 केंद्रों पर हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में 17 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 32 केंद्रों पर हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में 17 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुईं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की परीक्षा जिले के कई केंद्रों पर आयोजित की गई। सुबह की पाली में कुल 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा जिले के 32 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए 350 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से 344 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि छह छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इसके अलावा सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसायिक विषय की परीक्षा 18 केंद्रों पर कराई गई। इस परीक्षा में कुल 272 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 261 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। गेट पर जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या नकल की कोई शिकायत सामने नहीं आई। शनिवार को दूसरी पाली में कोई परीक्षा नहीं थी।