फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘जागरूक रहें, रखें सफाई और न दें बीमारियों को बढ़ावा’

‘जागरूक रहें, रखें सफाई और न दें बीमारियों को बढ़ावा’

Tue, 26 Feb 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
‘जागरूक रहें, रखें सफाई और न दें बीमारियों को बढ़ावा’
कादरचौक (बदायूं)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत सोमवार को ककोड़ा गांव के पंचायत भवन में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मौजूद महिलाओं और छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रभारी बीडीओ/एडीओ पंचायत सुरेंद्र पाल सक्सेना ने बताया कि आज हम पढ़े लिखे होने के बावजूद अनजाने में बड़ी गलती कर देते हैं। सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा कचरा डालकर बीमारियों को बढ़ावा देते हैं, जबकि लोगों को खुद जागरूक होना चाहिए और सफाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम सोमवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को स्वच्छता के लाभ से अवगत कराया। इसके बाद विशिष्ट अतिथि डॉ. जीशान लोधी ने महिलाओं से कहा कि सफाई कई तरह से होती है। मरीज के आसपास रखेंगी तो इंफेक्शन नहीं फैलेगा। रसोई के आसपास रहेगी तो लोग बीमार नहीं होंगे। खुद स्वच्छ रहेंगे और साफ कपड़े पहनेंगे तो लोग उनके पास बैठने से नहीं कतराएंगे। डॉ. संजीव भारद्वाज ने महिलाओं और छात्राओं को हाथ धोने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि भोजन करने से पूर्व अपने हाथ जरूर धोने चाहिए, इससे कई बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। बाल विकास अधिकारी चंदा कुमारी ने कहा कि गर्भवती महिलाएं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें, भोजन स्वच्छ और पौष्टिक खाएं। अपने बच्चों का भी ध्यान रखें और उन्हें गंदगी से दूर रखें।
विज्ञापन

कादरचौक एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने भी स्वच्छता पर बल दिया। कहा-गंदा घर हो या ऑफिस, किसी को अच्छा नहीं लगता। इसलिए खुद की सुरक्षा के साथ-साथ कूड़ा कचरा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने बीच-बीच में महिलाओं तथा युवतियों को सुरक्षा के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में गांव की कई महिलाएं, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर के अलावा सुरजीत कुमार विद्यापीठ इंटर कॉलेज और श्रीरामचंद्र मैमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान बोले, सफाई व्यवस्था पहला कर्तव्य
ककोड़ा गांव के ग्राम प्रधान अनिल द्विवेदी ने कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह उनका पहला कर्तव्य है। इसी से गांव की पहचान है और वह गांव की महिलाओं व छात्राओं को भी जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान का विशेष सहयोग रहा।


साफ-सफाई से दूर होंगी बीमारियां
लोगों के बीमार होने की मुख्य वजह गंदगी है। अगर हम इस वजह को ही दूर कर दें तो शायद कभी बीमार नहीं पड़ें। इसलिए हमें अपने घर से लेकर बाहर तक सफाई रखनी चाहिए।
- शीतल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed