फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कादरचौक में तैनात एबीआरसी के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा

कादरचौक में तैनात एबीआरसी के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा

Fri, 25 Jan 2019 07:50 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
कादरचौक में तैनात एबीआरसी के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा
बदायूं। विकासखंड कादरचौक में तैनात सह समन्वयक को हटाने के लिए शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी ने भी बीएसए को पत्र लिखकर एबीआरसी को हटाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की कादरचौक शाखा के पदाधिकारियों ने एक पत्र बीएसए और बीईओ को दिया। इसमें उनका कहना है कि एबीआरसी संजीव चौधरी शिक्षकों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। अखटामई स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेलाल ने बीएसए को दिए पत्र में एबीआरसी पर शिक्षकों का अपमान करने और धमकाने समेत कई आरोप लगाए हैं। इधर, खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को दिए पत्र में कहा है कि एबीआरसी पर पहले से कई आरोप हैं। ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने इन पर कई और आरोप लगाए हैं। बीईओ ने एबीआरसी को ब्लॉक से हटाकर मूल विद्यालय भेजने या फिर निलंबित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

-------------------
एबीआरसी की शिकायतें मिल रही है, शिक्षक इन पर आरोप लगा रहे हैं। अभी मैं बाहर हूं, आते ही इस मामले को दिखवाता हूं।
-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed