{"_id":"5c485920bdec2256646aa94b","slug":"161548245280-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निर्मल मन और अच्छे विचारों से प्राप्त होती राम की कृपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निर्मल मन और अच्छे विचारों से प्राप्त होती राम की कृपा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मेरे राम सेवा समिति के तत्वावधान में बाबूराम धर्मशाला में सेवा और संस्कारों को समर्पित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का बुधवार को शुभारंभ हो गया। पहले मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया फिर कथावाचक रवि जी समदर्शी महाराज ने प्रभु राम से जुड़े प्रसंग सुनाए। बोले- निर्मल मन और अच्छे विचारों से ही श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है।
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का मर्यादित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रीराम ने दीन दुखियों पर दया नहीं बल्कि प्रेम किया। सत्संग से जीवन निर्मल बन जाता है, पाप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य का विवेक जागृत हो जाता है। रामकथा भगवान श्रीराम का साक्षात स्वरूप और सब कुछ प्रदान करने वाला कल्पवृक्ष है। श्रेष्ठ संस्कारों से मनुष्य उत्कृष्ट और महान बन जाता है।
इससे पहले वृंदावन निवासी देवाचार्य ने वेद मंत्रोच्चार किया। संदीप अग्रवाल ने विश्व ब्रह्मांड का प्रतीक शक्ति कलश और प्रदीप गोयल ने श्रीगणेश का पूजन कराया। उन्होंने भी लोगों को कथा सुनने की सलाह दी। इस मौके पर मुकेश राठी, राकेश वर्मा, भीमसेन, राहुल अग्रवाल, आभा गोयल मौजूद रहे।