फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बोर्ड परीक्षा में प्राथमिकता के आधार पर लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

बोर्ड परीक्षा में प्राथमिकता के आधार पर लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Fri, 14 Dec 2018 05:39 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में प्राथमिकता के आधार पर लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी
बोर्ड परीक्षा में प्राथमिकता के आधार पर लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी
विज्ञापन

शासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन के अलावा जूनियर, प्राइमरी के शिक्षक भी हो सकते हैं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। यूपी बोर्ड की जिले में परीक्षा कराने के लिए पिछले साल के मुकाबले छह सेंटरों को बढ़ाते हुए 83 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें कौन शिक्षक ड्यूटी करेगा, कौन नहीं करेगा। इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों समेत इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

प्रदेश सरकार की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराना मुख्य उद्देश्य है। इसको लेकर शासन की ओर समय-समय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। ताकि उनका समय से पालन हो सके। ऐसे में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को लेकर अब तक तैयारी की जा रही है। ताकि उनकी समय से लिस्ट तैयार की जा सके और बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अड़चन देखने को न मिले। पहले की तुलना में इस बार अधिकतर जिलों में परीक्षा सेंटर बढ़ेे हैं। ऐसे में शिक्षकों की कमी आड़े नहीं आए इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि वे अभी से शिक्षकों की लिस्ट को बनाना शुरू कर दें। इनमें जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए उनमें प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले शासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। फिर वित्तविहीन विद्यालयों के अध्यापकों की ड्यूटी लगेगी। उसके बाद में जूनियर स्कूल और जरूरत पड़ी तो अंत में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन विद्यालयों के सेंटर नहीं बने हैं। उन विद्यालयों के शिक्षकों ककी अवश्य ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन --
बोर्ड परीक्षा को लेकर अब तक तैयारी की जा रही है। ताकि परीक्षा के समय पर कोई दिक्कत न आए।
-राममूरत, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed