फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Sat, 23 Dec 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
रैली निकालती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सिख समुदाय के अलावा अन्य वर्गों के लोगों में ने भी फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में बैंड, झांकी और कीर्तन मंडली ने सभी का मन मोहा। शेरे खालसा गतका ग्रुप बरेली के नौजवानों की ओर से प्रदर्शित करतबों को देख सभी लोग हैरान हो गए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। पहले निशान साहिब को नया चोला पहनाया गया। इसके बाद भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ। इसमें सबसे आगे निशान साहिब लेकर सिख बंधु चल रहे थे। डीजे कार के पीछे ट्रैक्टर पर गुरु गोविंद सिंह जी की झांकी, फिर दूसरी झांकियां और सरस्वती शिशु मंदिर का बैंड चल रहा था। इनके पीछे केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, एसके इंटर कॉलेज के अलावा श्रीहरि मिलाप सनातन धर्म विद्यालय का बैंड चल रहा था। बैंड के साथ स्कूली बच्चे और छात्राएं कीर्तन करती र्हुइं चल रहीं थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही शेरे खालसा गतका ग्रुप बरेली, गुरु गोविंद सिंह विजय खालसा नेशनल गतका ग्रुप अलीगढ़, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल वीर खालसा इंडिया ग्रुप के नौजवानों के करतब देख लोग आश्चर्य चकित रह गए। कहीं सिख जवानों ने सीने पर पत्थर की सिल्ली रख कर उसे फोड़कर दिखाया, तो कहीं तलवारबाजी के कई नायाब नमूने भी पेश किए गए। तलवार से आंखों में काजल लगाने का करतब लोग को खूब पसंद आया। भाले लेकर सिख जवानों ने युद्ध कला पेश की। इस मौके पर भांगड़ा भी हुआ। शोभायात्रा में सरदार मंजीत सिंह, उमेश अरोरा, प्रेम कुमार जुनेजा, हन्नी सपड़ा, विवेक खन्ना, दीपक मक्कड़, जगन प्रीत सिंह, संजय अरोरा, रजनी अनेजा, त्रिलोचन, गुरुदीप सिंह, रामजस अनेेजा, भूषण अनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed