फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं नगर पालिका के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में

बदायूं नगर पालिका के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में

Fri, 10 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बदायूं नगर पालिका के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
बदायूं। जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए गुरुवार को नाम वापसी हुई। नगर पालिका बदायूं से किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया, जबकि ककराला नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया। यहां अब अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। जिले में सात नगर पालिकाओं के लिए सात प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।
विज्ञापन

बदायूं नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दीपमाला गोयल, सपा से फात्मा रजा, भाजपा से प्रीति साहू, कांग्रेस से राज रानी, आम आदमी पार्टी से कृष्णा देवी, राष्ट्रीय लोक दल से शिव देवी और निर्दलीय मंजू सिंह और मेहनाज अख्तार मैदान में हैं। इसमें से किसी ने भी पर्चा वापस नहीं लिया है। भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल और सपा प्रत्याशी फात्मा रजा ने दो-दो सैट भरे थे। गुरुवार को एक-एक सैट वापस ले लिया। इसी क्र म में यहां 29 वार्डों से 15 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। ककराला से सपा प्रत्याशी परवीन के अलावा 12 निर्दलीयों ने ताल ठोकी थी। इसमें से निर्दलीय प्रत्याशी जावेद आलम खां ने पर्चा वापस ले लिया, अब यहां पर अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसी तरह 12 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए हैं। गुलड़िया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। इसमें किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा के अलावा पुष्पादेवी, सर्वेश कुमारी राठौर और मुुन्नी देवी निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि यहां से सात वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया है। नगर पंचायत सखानू से अध्यक्ष पद के लिए दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। इसके बाद सपा प्रत्याशी शबीना बेगम, बसपा से गुलाम सरवर, कांग्रेस से शाहिद समी और निर्दलीय प्रत्याशी आसिम हुसैन, जसीम अहमद मैदान में बचे हैं। इधर नगर पंचायत कुवरगांव से अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान थे, इनमें से छह प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार, सपा प्रत्याशी उर्मिला देवी, बसपा प्रत्याशी ताहिरके अलावा शीतल और महेश चंद्र निर्दलीय रूप में मैदान में हैं। यहां दो वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों ने भी पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। बसपा के पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय ने दो पर्चे दाखिल किए थे लेकिन उनका एक पर्चा बुधवार को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। उधर, सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया तो कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रेखा समेत चार प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी को लेकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी को लेकर पसोपेश का माहौल रहा लेकिन ऐन वक्त पर वह अपना वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। यहां अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सपा की पूनम अग्रवाल, भाजपा के शंकर गुप्ता, बसपा के पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, दुलीराम मौर्य, मोहम्मद आरिफ, रियासत खां, सद्दीक और मुन्नालाल गोस्वामी हैं।

सदस्य पद के लिए 153 में से 14 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। अब 25 वार्ड के लिए 139 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी क्रम में कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रवेश, प्रियंका, रेखा और सुषमा यादव ने पर्चा वापस ले लिया। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेश कुमार, सपा के अनिल यादव, बसपा के चंदन कश्यप के अलावा कुंवरपाल, नरेश यादव, अशोक कुमार और जगदीश सिंह मैदान में हैं तो सदस्य पद के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed