फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अब्दुल्लागंज की राशन की दुकान सस्पेंड

अब्दुल्लागंज की राशन की दुकान सस्पेंड

Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज की राशन की दुकान सस्पेंड

विज्ञापन
उझानी। एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने अब्दुल्लागंज के उचित दर विक्रेता अवनीश यादव की राशन की दुकान को सस्पेंड कर दिया है। अब्दुल्लागंज के उपभोक्ताओं को गंगोरा की दुकान से अटैच किया गया है।

एसडीएम के आदेश पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर जांच की थी। जांच के दौरान उन्होंने दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए। आरोप लगा कि कोटेदार ने राशन सामग्री का नियमानुसार वितरण नहीं किया, साथ ही केरोसिन पर ज्यादा रेट वसूल किया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम सदर को दी थी। एसडीएम ने डीएम के अनुमोदन के बाद दुकान को सस्पेंड कर दिया। अब्दुल्लागंज के राशन उपभोक्ताओं को फिलहाल गंगोरा की दुकान से अटैच रखा गया है। गंगोरा का कोटेदार अब्दुल्लागंज पहुंचकर ही राशन का वितरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed