{"_id":"5d1a631a8ebc3e3cb67b62c9","slug":"156201037211-badaun-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से स्कूल के वाहनों का किया जाएगा फिटनेस परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से स्कूल के वाहनों का किया जाएगा फिटनेस परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से स्कूल के वाहनों का किया जाएगा फिटनेस परीक्षण
बदायूं। सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ बैठक की, जिसमें स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर टीम गठित कर अभियान के रूप में स्कूल के वाहनों का फिटनेस परीक्षण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि स्कूलों के सभी छोटे-बड़े वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर पेंट से बड़े-बड़े अक्षरों में लिखाया जाए कि इस स्कूल वाहन का फिटनेस पूर्ण नहीं है। ऐसे वाहनों से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावक किसी अप्रिय घटना के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। चेकिंग के दौरान यदि वह वाहन दोबारा स्कूली बच्चों को लाते या ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो मौके पर ही वाहन जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि डिफाल्ट फिटनेस वाले वाहनों में बच्चों को कतई न भेजा जाए।
हेलमेट, सीट बेल्ट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
-डीएम, एसएसपी ने निर्देश दिए कि हेलमेट, सीट बेल्ट के बिना किसी को पेट्रोल, डीजल न देने के पूर्व आदेशों का पालन किया जाए। पेट्रोल पंप मलिक भी इन आदेशों को पालन कराने में अहम भूमिका निभाएं। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। हेलमेट खरीद की रसीद एवं हेल्मेट दिखाने पर बिना लिखापढ़ी के वाहन वापस कर दिया जाए।
विज्ञापन
संपर्क मार्गों पर बनवाएं ब्रेकर
डीएम ने निर्देश दिए कि जो संपर्क मार्ग मुख्य मार्ग पर मिलते हैं, उन संपर्क मार्गों पर ब्रेकर बनाए जाए। उन पर सफेद पेंट कराया जाए, सांकेतिक चिन्ह लगाए जाएं। एसपीआरए ने मौके पर जाकर कई ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है जहां अधिक मोड़ होने, मार्ग सही न होने, रोड की चौड़ाई कम होने, बिजली के पोल, वृक्ष होने के कारण अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। इस पर डीएम ने इन जगहों समेत अन्य जगहों को चिन्हित करते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को हिदायत दी कि इन स्थानों पर काम जल्द किया जाएं।